‘भारत भाग्य विधाता’ का दमदार मोशन पोस्टर रिलीज, आग की लपटों में घिरी कंगना…

Bharat Bhhagya Viddhaata Motion Poster: कंगना रनौत की अगली फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में कंगना एक अनोखे अंदाज में नजर आएंगी।

Bharat Bhhagya Viddhaata Motion Poster: कंगना रनौत एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक बेहद शक्तिशाली और अनसुनी कहानी लेकर आ रही हैं। उनकी नई फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता- द अनसीन हीरोज’ का आधिकारिक ऐलान हो चुका है और निर्माताओं ने इसका बेहद दमदार मोशन पोस्टर भी रिलीज कर दिया है। दिल छू लेने वाले डायलॉग के साथ आया ये पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

दिखेगी बलिदान और एकता की कहानी

पोस्टर में देश के उन हीरोज को एक ट्रिब्यूट है, जो हमेशा हमारे आसपास रहते हैं। यह उन नर्सों, वार्ड बॉय, क्लीनर्स, लिफ्ट ऑपरेटर्स, सिक्योरिटी स्टाफ और एडमिनिस्ट्रेटर्स को सम्मान देता है, जिन्होंने 2008 के मुंबई टेरर अटैक्स के दौरान हिम्मत दिखाई थी।

क्या खास है मोशन पोस्टर में

फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका निभा रही हैं। कहानी का बड़ा हिस्सा अस्पताल से जुड़ा दिखाया गया है, जहां डर और अफरा-तफरी होने के बावजूद अंदर मौजूद लोग हिम्मत और समझदारी से हालात संभालते हैं। फिल्म यह बताने की कोशिश करती है कि संकट के समय इंसानियत सबसे बड़ी ताकत बन सकती है।

ये भी पढ़े- Salman Khan ने दी फैंस को ईदी, ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘Main Hoon’ रिलीज…

रिलीज डेट और स्टारकास्ट

फिल्म में कंगना रनौत के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थट्टे, रसिका आघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान जैसे कलाकार नजर आएंगे।

ये भी पढ़े- Shraddha Kapoor का बेफिक्र डांस वीडियो वायरल, कैप्शन ने खींचा सबका ध्यान

‘भारत भाग्य विधाता’ को डॉ. जयंतीलाल गडा की पेन स्टूडियोज प्रस्तुत कर रही है। फिल्म का निर्माण पेन स्टूडियोज, मणिकर्णिका फिल्म्स, परमहंस क्रिएशंस, यूनोइया फिल्म्स एलएलपी और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने मिलकर किया है। फिल्म को मनोज तापड़िया ने लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़े- ‘शादी करके क्या उखाड़ लिया…’, Shamita Shetty ने ट्रोल करने वालों की लगाई लताड़

Back to top button