
Lalit Modi ने किया चौकाने वाला खुलासा, Sushmita Sen संग ब्रेकअप की बताई वजह
Lalit Modi On Sushmita Sen: सुष्मिता सेन कभी ललित मोदी संग रिलेशनशिप में थीं. वहीं ललित मोदी ने अब एक इंटरव्यू में बताया है कि एक्ट्रेस उनका सारा खर्चा उठाती थीं।
Lalit Modi On Sushmita Sen: बिजनेसमैन और आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने हाल ही में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड सुष्मिता सेन का सपोर्ट किया है। दरअसल, 2022 में जब दोनों का रिश्ता सुर्खियों में आया था, तो कई लोगों ने एक्ट्रेस को गोल्ड डिगर का टैग दे दिया था। इस पर अब खुद ललित मोदी ने रिएक्ट किया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आखिर दोनों के रास्ते अलग क्यों हो गए।
ललित मोदी ने सुष्मिता को लेकर कहा, “वह खूबसूरत, सफल और आत्मनिर्भर महिला हैं। जितने हीरे मेरे जानने वालों में किसी के पास नहीं हैं, उससे कहीं ज्यादा हीरे उनके पास हैं और उन्होंने यह सब खुद कमाया है। उनके तो हीरों के स्टोर भी हैं। वह एक अमीर महिला हैं। ऐसा कभी नहीं हुआ कि जब हम डेट पर गए हों और मुझे किसी चीज के पैसे देने पड़े हों। हर चीज का बिल उन्होंने ही दिया।”
सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिश्ते का सच
बिजनेसमैन और पूर्व IPL कमिश्नर ललित मोदी ने साल 2022 में इंस्टाग्राम पर सुष्मिता सेन संग अपनी तस्वीरें शेयर की थीं. उनके इस रिश्ते के ऐलान के बाद इंटरनेट पर तहलका मच गया. जिसके बाद एक्ट्रेस को बहुत ट्रोल किया गया. यहां तक की उन्हें गोल्ड डिगर तक कह दिया गया. इस मुद्दे पर अब 4 साल बाद ललित मोदी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि सुष्मिता उनकी जिंदगी का एक खूबसूरत अध्याय रही है. उनके मन में आज भी एक्ट्रेस के लिए बहुत सम्मान है और उस रिश्ते की अच्छी यादें हैं.
ये भी पढ़े- Salman Khan ने ‘काला हिरण’ के मेकर्स को थमाया नोटिस, खड़ा हुआ नया लीगल विवाद
उसके पास मेरे से ज्यादा पैसा है
ललित मोदी ने कहा कि सुष्मिता के पास मेरे से ज्यादा सोना है, सोना नहीं बल्कि डायमंड है. इतने डायमंड हैं जो शायद ही किसी के पास हों और ये उन्होंने खुद कमाए हैं. वो एक खूबसूरत, सेल्फमेड महिला है. यहां तक कि मेरा खर्चा भी वही उठाती थीं. जब भी हम ट्रैवल करते थे, वो ही उसका पेमेंट करती थीं. मुझे उसके साथ कैप्ट ब्वॉयफ्रेंड जैसा महसूस होता था.
ये भी पढ़े- IPL 2026 चैंपियन बनते ही वृंदावन पहुचे Virat-Anushka, प्रेमानंद महाराज जी का लिया आशीर्वाद
कैसा था ललित मोदी और सुष्मिता का रिश्ता
ललित मोदी ने अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा कि लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप को संभालना आसान नहीं था और समय के साथ दोनों अलग रास्तों पर आगे बढ़ गए. हालांकि उन्होंने इस दौरान किसी धोखे या विवाद की बात नहीं की. ललित ने सुष्मिता की एक सिंगल मदर होने की भी तारीफ की. उन्होंने बताया कि जिस तरह उन्होंने अपनी बेटियों को पाला है वो काबिल-ए-तारीफ है.
ये भी पढ़े- अल्फा’ के सेट पर Alia Bhatt से हुआ Bobby Deol का झगड़ा? एक्टर भी हैरान…
सुष्मिता के सामने किया था पोस्ट
ललित मोदी ने बताया कि ये पोस्ट उन्होंने सुष्मिता सेन के सामने किया था. हालांकि, उन्हें नहीं लगा था कि मैं सच में पोस्ट कर दूंगा. हम प्लेन में थे और किसी बात पर बहस कर रहे थे. सुष्मिता ने कहा- तुम ऐसा नहीं कर सकते. मैं हंसा, और बटन दबा दिया. बस फिर क्या था, फोटोज़ सामने आने के बाद जो हुआ वो आपके सामने था.
जब तक हम उतरे, तब तक सब कुछ बिगड़ चुका था. लेकिन कोई बात नहीं. इसमें कुछ भी गलत नहीं था. उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं कहा. ‘इसे हटा दो’ भी नहीं कहा.”
ये भी पढ़े- Welcome to the Jungle: ‘ऊंचा लंबा कद’ का नया वर्जन रिलीज, नहीं चल पाया 19 साल पुराना जादू





