Main Vaapas Aaunga: इश्क और दर्द की अनोखी दास्तां…, दिलजीत की फिल्म का ट्रेलर जारी

Main Vaapas Aaunga Trailer: इम्तियाज अली निर्देशित और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर जारी हो चुका है। इस बार इम्तियाज अली इश्क और दर्द की ऐसी दास्तां लाए है, जो मन को झकझोर देगी।

Main Vaapas Aaunga Trailer: बॉलीवुड एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh), वेदांग रैना (Vedang Raina) और शरवरी (Sharvari) स्टारर फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ (Main Vaapas Aaunga)को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म के गाने ‘क्या कमाल है’ और ‘मस्कारा’ पहले ही दर्शकों का दिल जीत चुके हैं. वहीं अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.

यहाँ देखिए ट्रेलर

ट्रेलर  में Imtiaz Ali का वही पुराना मैजिक देखने को मिल रहा है, जिसमें प्यार, यादें और अधूरी चाहतों की गहराई साफ नजर आती है.

क्या है फिल्म के ट्रेलर में?

फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ के ट्रेलर में प्यार, तड़प और एक अधूरी कहानी की झलक मिलती है। इस कहानी की शुरुआत दिलजीत और नसीरुद्दीन शाह के किरदार से हाेती है। नसीर का किरदार अपनी आखिरी सांसे गिन रहा है वो कुछ कहना चाहता है, लेकिन किसी को उनकी बात और तड़प समझ नहीं आती है।

ये भी पढ़े- Samay Raina के शो की गेस्ट बनीं Alia Bhatt? ‘इंडियाज गॉट लैटेंट 2’ से लीक फोटो पर हंगामा

फिल्म की रिलीज डेट?

इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ अगले महीने रिलीज होगी। यह फिल्म 12 जून 2026 को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म का संगीत एआर रहमान ने दिया है, गीत इरशाद कामिल ने लिखे हैं। फिल्म के ट्रेलर में भी रहमान के संगीत का जादू महसूस होता है। 

ये भी पढ़े- ‘Ramayana’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म…

Back to top button