Mirzapur The Movie Teaser: गद्दी नहीं अब ‘एम्पायर’ का होगा खेल, मूवी में बढ़ा मिर्जापुर का भौकाल

Mirzapur The Movie Teaser: प्राइम वीडियो की धमाकेदार वेब सीरीज मिर्जापुर अब फिल्म की शक्ल में थिएटर्स में धमाल मचाने के लिए तैयार है. यह फिल्म जबसे अनाउंस हुई थी, तभी से जनता इसके लिए रेड कार्पेट बिछाए बैठी थी.

Mirzapur The Movie Teaser: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मेकर्स ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur: The Movie) का बेहद दमदार और खूंखार टीजर रिलीज कर दिया है। इस बार कहानी सिर्फ मिर्जापुर की गद्दी तक सीमित नहीं रहने वाली, बल्कि मुकाबला अपना पूरा ‘एम्पायर’ खड़ा करने का है। मुन्ना भैया अपने उसी पुराने अंदाज में डायलॉग बोलते हुए एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं। कालीन भैया-गुड्डू भैया और मुन्ना भैया आपको मिर्जापुर की उस पुरानी दुनिया की फिर सैर कराते हैं।

टीजर में दिखा कालीन

रिलीज हुए टीजर में कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), गुड्डू पंडित (अली फजल) और दर्शकों के चहेते मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) का वही पुराना और खतरनाक अंदाज देखने को मिल रहा है। टीजर को देखकर साफ है कि इस बार सिनेमाघरों में खून-खराबा और सस्पेंस का लेवल कई गुना बढ़ने वाला है। मिर्जापुर की धरती एक बार फिर से गन्स और पावर के खेल से दहकने के लिए तैयार है।

गुड्डू और मुन्ना भैया का पुराना भौकाल

इस टीजर की शुरुआत होती है, कालीन भैया के साथ, जो पूजा करते-करते बोलते हैं ‘काबिल औलाद बहुत मुश्किल से मिलती है और कभी-कभी नहीं भी मिलती’। इसके बाद गुड्डू भैया की धमाकेदार एंट्री होती है, जो अपने टीजर पिता को कहते हैं कि ‘आप हिस्ट्री उठाकर देख लो, जितने भी एम्बीशियस गैंगस्टर रहे हैं, सब टॉप पर पहुंचे हैं।

क्या होगी फिल्म की स्टारकास्ट

मिर्जापुर: द मूवी का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जिन्होंने इससे पहले क्राइम ड्रामा सीरीज का निर्देशन किया था। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, जितेंद्र कुमार और रवि किशन के अलावा श्वेता त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर और सोनल एस चौहान भी अहम भूमिका में हैं।

ये भी पढ़े-भोजपुरी हॉलीवुड से बेहतर” – अक्षय कुमार के बयान ने मचाई हलचल

सिनेमाघरों में मचेगा गदर

ओटीटी (OTT) पर तहलका मचाने के बाद अब यह क्राइम ड्रामा बड़े पर्दे पर तबाही मचाने आ रहा है। मेकर्स ने टीजर के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ इसी साल 4 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Back to top button