Neha Kakkar ने बॉलीवुड से लिया संन्यास, दुनियादारी से दूरी बनाने का ऐलान…

Neha Kakkar: सिंगर नेहा कक्कड़ प्रोफेशनल और पर्सनल कामों से कुछ समय के लिए ब्रेक ले रही हैं। इस अनाउंसमेंट के साथ ही उन्होंने फैन्स और मीडिया से इस दौरान प्राइवेसी बनाए रखने की रिक्वेस्ट की है।

Neha Kakkar: नेहा कक्कड़ को पिछले दिनों ‘कैंडी शॉप’ गाने को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। अब गायिका ने सोशल मीडिया पर फिर से हलचल मचा दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 2 पोस्ट साझा किए। पहली पोस्ट में गायिका ने कामकाजी और रिश्तों से दूरी बनाने का ऐलान किया, जबकि दूसरी पोस्ट में पैपराजी से उनकी निजता का सम्मान करने की उम्मीद की। हैरानी की बात ये है कि कुछ देर बाद नेहा ने इन पोस्ट को डिलीट कर दिया।

नेहा ने किया ये अनाउंसमेंट

कक्कड़ ने एक पोस्ट शेयर कर ये अनाउंसमेंट किया और उसके बाद ये पोस्ट डिलीट कर दी। इसमें उन्होंने लिखा था, ‘अब जिम्मेदारियों, रिश्तों, काम और अभी मैं जिन भी चीजों के बारे में सोच सकती हूं, उन सबसे ब्रेक लेने का समय है। पक्का नहीं पता कि मैं वापस आऊंगी या नहीं। धन्यवाद’। हालांकि नेहा ने इसके पीछे की वजह का जिक्र नहीं किया।

neha kakkar 2

फैंस और पैपराजी से की ये रिक्वेस्ट

अपने इस अनाउंसमेंट के बाद कक्कड़ ने अपनी प्राइवेसी पर फोकस करते हुए एक और मैसेज पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने खास तौर पर पैपराजी और अपने फैन्स से इस दौरान उनकी फिल्मिंग या फोटोग्राफी न करने की रिक्वेस्ट की। इस पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘और मैं पैपराजी और फैन्स से रिक्वेस्ट करती हूं कि वे मुझे बिल्कुल भी फिल्म न करें। मुझे उम्मीद है कि आप मेरी प्राइवेसी का सम्मान करेंगे और मुझे इस दुनिया में आजादी से जीने देंगे। प्लीज कोई कैमरा नहीं! मैं रिक्वेस्ट करती हूं! यह सबसे मिनिमम है जो आप सब मुझे मेरी शांति के लिए दे सकते हैं’।

neha kakkar 3

नेहा और उनके भाई टोनी कक्कड़ ने 15 दिसंबर, 2025 को अपना सिंगल गाना ‘कैंडी शॉप’ रिलीज किया था। सोशल मीडिया पर इसे जमकर ट्रोल किया गया था। लोगों ने गाने में मौजूद डांस स्टेप्स को “घटिया” और “अश्लील” बताते हुए गायिकाें पर के-पॉप कलाकारों की नकल करने का आरोप लगाया था। इस विवाद के करीब एक महीने बाद नेहा की नई पाेस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा है, जिसे कुछ ही देर में उन्होंने डिलीट कर दिया।

ये भी पढ़े- Sikandar को लेकर रश्मिका मंदाना का बड़ा खुलासा, कहा- मुझे अलग स्क्रिप्ट…

Back to top button