Mirzapur The Movie: बॉक्स ऑफिस पर कालीन भैया का दबदबा, ओपनिंग डे पर छप्परफाड़ कमाई

Mirzapur The Movie Box Office: ओटीटी पर अपार सफलता हासिल करने के बाद बड़े पर्दे पर उतरी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने सिनेमाघरों में धमाकेदार एंट्री की है। 4 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर अपना भौकाल साबित करते हुए शानदार शुरुआत की है।

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने भारत में पहले दिन 24.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 29.70 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

इस साल की चौथी सबसे बड़ी ओपनर

पहले ही दिन बंपर कमाई दर्ज कराकर ‘मिर्जापुर द मूवी’ (Mirzapur: The Movie) ने साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों की सूची में चौथा स्थान हासिल कर लिया है। इस फिल्म ने हाल ही में रिलीज हुई ‘आवारापन 2’ (22 करोड़) और ‘सैयारा’ जैसी बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म के हिंदी वर्जन से ही अकेले 24.60 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।

सिनेमाघरों में उमड़ी भारी भीड़

सिनेमाघरों में फिल्म की शुरुआत सुबह के शोज़ में थोड़ी धीमी रही, जहां ऑक्यूपेंसी करीब 25 प्रतिशत दर्ज की गई थी। हालांकि, शाम होते-होते दर्शकों का हुजूम थिएटर्स में उमड़ पड़ा और नाइट शोज़ में ऑक्यूपेंसी बढ़कर लगभग 62 प्रतिशत तक पहुंच गई। पहले दिन फिल्म का ओवरऑल ऑक्यूपेंसी रेट करीब 42.81 प्रतिशत रहा।

ये भी पढ़े-Movie Review: खूनी खेल से ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का आगाज, गुड्डू भैया ने मचाया भौकाल

बड़े धमाके की उम्मीद

पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फजल (गुड्डू पंडित), दिव्येंदु (मुन्ना भैया) और रवि किशन (बब्बन) की दमदार अदाकारी को देखने के लिए फैंस में जबरदस्त उत्साह है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि माउथ पब्लिसिटी और शनिवार-रविवार की छुट्टियों का फायदा मिलने से वीकेंड पर फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़े-करण जौहर पर चढ़ा भक्ति का रंग! राधा-कृष्ण की दिव्य प्रेम कहानी पर बनाएंगे फिल्म

Back to top button