
Mrunal Thakur: क्राइम रिपोर्टर बनना चाहती थीं मृणाल, एक्टिंग के लिए बीच में छोड़ दी पढ़ाई
Mrunal Thakur Birthday: अभिनेत्री मृणाल ठाकुर आज 01 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रही हैं। मृणाल ने अपना अभिनय सफर छोटे पर्दे से शुरू किया। अब वे बड़े पर्दे का बड़ा नाम बन चुकी हैं।
Mrunal Thakur Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर काफी खूबसूरत हैं. उनकी एक्टिंग भी दमदार है. 1 अगस्त को एक्ट्रेस अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। और आज ही उनकी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस मूवी में वह अभिनेता अजय देवगन संग स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई दे रही हैं। अपनी एक अलग पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के लिए यह सफर आसान नहीं था। करियर के शुरुआती दौर में उन्हें डिमोटिवेटिंग और नकारात्मक अनुभवों का सामना करना पड़ा था।
View this post on Instagram
क्राइम रिपोर्टर बनना चाहती थीं मृणाल
छोटे पर्दे से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर हमेशा से एक्टिंग नहीं करना चाहती थीं, बल्कि वह तो क्राइम रिपोर्टर बनना चाहती थीं। वहीं, एक्ट्रेस के पिता चाहते थे कि वे डेंटिस्ट बनें। यहां तक कि एक्ट्रेस ने इसका टेस्ट भी पास कर लिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने माता-पिता से बात की और क्राइम रिपोर्टर बनने की परमिशन ली। मृणाल ने एक बार बताया था कि उन्हें क्राइम रिपोर्टर बनने की प्रेरणा अपने एक फैमिली फ्रेंड से मिली थी, जो मराठी चैनल के न्यूज एंकर थी।
View this post on Instagram
राइटिंग और फोटोग्राफी का शौक
मृणाल की अदाकारी तो सबने देखी है। मगर, उनके शौक की बात करें तो उन्हें राइटिंग और फोटोग्राफी का शौक है। वे किताबें पढ़ने की शौकीन हैं। वहीं, अपने फोटोग्राफी के शौक के चलते मृणाल अक्सर अपनी छुट्टियों की डिटेल एल्बम तैयार करती हैं।
View this post on Instagram
साल 2022 में मृणाल ठाकुर ने तेलुगु फिल्म ‘सीता रामम’ से काफी लोकप्रियता बटोरी। इसके बाद उन्होंने अपनी फीस में भी इजाफा किया। इसके अलावा ‘हाय नन्ना’ (हिंदी में हाय पापा) भी उनकी चर्चित फिल्म है। मृणाल की आगामी फिल्मों की बात करें तो वे ‘सन ऑफ सरदार 2’ में नजर आएंगी। इसके अलावा उन्हें इस साल ‘डकैत’ में भी देखा जाएगा। 2024 की एक रिपोर्ट के मुताबिक मृणाल की नेटवर्थ करीब 33 करोड़ रुपये है।
Son Of Sardaar 2 Review: फैमिली एंटरटेनर है ‘‘सन ऑफ सरदार 2’, रवि किशन ने लूटी लाइमलाइट





