इटली के लिए रवाना हुए बॉलीवुड सेलेब्स, अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में होंगे शामिल

Anant-Radhika’s pre-wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को अब कुछ ही वक्त बचा है। शादी से पहले दोनों ने एक बार फिर प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन रखा है। इस बार ये सेलिब्रेशन विदेश में हो रहा है।

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सेकेंड प्री-वेडिंग सेरेमनी बुधवार से शुरू हो चुकी है। जामनगर के मेगा इवेंट के बाद अब इटली में कपल अपने प्यार को सेलिब्रेट कर रहा है। इस सेलिब्रेशन का आगाज 29 मई को हो गया है। आज यानी गुरुवार की सुबह शाहरुख खान परिवार सहित इटली के लिए रवाना हुए। उन्हें टाइट सिक्योरिटी के साथ तकरीबन तीन बजे के आस-पास मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर देखा गया। उनके साथ बेटे आर्यन और बेटी सुहाना नजर आए।

बुधवार को मुंबई से रवाना हुए कई सेलेब्स
इसी बीच बुधवार को अनन्या पांडे, सारा अली खान, करण जौहर, इब्राहिम अली खान, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, दिशा पाटनी, मनीष मल्होत्रा और सचिन तेंदुलकर समेत कई सेलेब्स इस प्री-वेडिंग में शामिल होने पहुंच चुके हैं। पालेर्मो एयरपोर्ट पहुंचकर सभी वहां से लिमोजीन के जरिए क्रूज तक पहुंचे।

लोग क्रूज पर कर रहे मस्ती

चार दिनों तक चलने वाले इस मेगा इवेंट में 9 अलग-अलग थीम पार्टीज का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें से कुछ बीते दिन हुईं। इस बार भी पिछली बार की तरह ही इस ग्रैंड फेस्टिविटी इवेंट बॉलीवुड सितारों से लेकर हॉलीवुड सितारे पहुंच रहे हैं। जहां मौजूद लोग कैजुअल कंफी अटायर में दिख रहे हैं। बड़ी सी एलईडी पर म्यूजिक प्ले हो रहा है। इसके साथ ही ड्रिंक्स और स्नैक्स का खास इंतजाम है। ढलते सूरज को निहारते हुए सभी गेस्ट म्यूजिक और ड्रिंक्स के मजे ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के दूसरे प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की चर्चा है।

एयरपोर्ट पर कई और सेलेब्स स्पॉट हुए
कार्तिक आर्यन गुरुवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। उन्होंने अपने फैन के साथ फोटो क्लिक करवाई। कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ 14 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। ‘चंदू चैंपियन’ के अलावा कार्तिक ‘भूल भुलैया 3’ की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी का कार्यक्रम बीते दिन यानी बुधवार से शुरू हो गया है। यह पार्टी लग्जरी क्रूज पर आयोजित की गई है, जो इटली के एक पोर्ट से शुरू हो रही है। क्रूज पर होने वाले प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां और वैश्विक हस्तियां शामिल हो रही हैं। यह इटली में 29 मई से शुरू होकर 1 जून को फ्रांस में खत्म होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे।

Back to top button