
‘Batwara 1947’ से आगे इमरान हाशमी की ‘Awaarapan 2’, तगड़ी है एडवांस बुकिंग
14 अगस्त को होने वाले बड़े क्लैश से पहले एडवांस बुकिंग में इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को पीछे छोड़ दिया है।
Awaarapan 2 Vs Batwara 1947: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों- इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) स्टारर ‘आवारापन 2′ (Awaarapan 2) और सनी देओल (Sunny Deol) की ‘बंटवारा 1947’ (Batwara 1947) के बीच महामुकाबला होने जा रहा है। दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।
शुरुआती आंकड़ों में इमरान हाशमी का नॉस्टेल्जिया फैक्टर सनी देओल के देशभक्ति अवतार पर भारी पड़ता दिख रहा है।सैकनिल्क (Sacnilk) की रिपोर्ट के अनुसार, एडवांस बुकिंग कलेक्शन में ‘आवारापन 2’ आगे चल रही है।
एडवांस बुकिंग आंकड़े
‘आवारापन 2’ (Awaarapan 2): देश की प्रमुख मल्टीप्लेक्स चेन्स में मंगलवार रात तक करीब 20,300 टिकट बिक चुके हैं, जिससे फिल्म का अनुमानित ग्रॉस कलेक्शन 86 लाख रुपये पहुंच गया है। ब्लॉक सीट्स को मिलाकर यह आंकड़ा करीब 1.9 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।
‘बंटवारा 1947’ (Batwara 1947): वहीं सनी देओल की फिल्म के अब तक केवल 4,900 टिकट ही बिके हैं, जिसका ग्रॉस कलेक्शन लगभग 20 लाख रुपये (ब्लॉक सीट्स मिलाकर करीब 88 लाख रुपये) ही हो सका है।
पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, अगर यही रफ्तार बनी रही तो शुक्रवार (14 अगस्त) को रिलीज के पहले दिन आवारापन 2 14 से 17 करोड़ रुपये की मजबूत डबल-डिजिट ओपनिंग ले सकती है। बंटवारा 1947 8 से 10 करोड़ रुपये के बीच कमाई के साथ शुरुआत कर सकती है।
ये भी पढ़े-Mirzapur Trailer: गद्दी के लिए फिर होगा महासंग्राम, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज
‘बंटवारा 1947’ को ज्यादा शोज!
पिंकविला (Pinkvilla) की रिपोर्ट के मुताबिक, एडवांस बुकिंग में काफी आगे होने के बावजूद ‘आवारापन 2’ को थिएटर्स में कम शोज मिल रहे हैं। इसकी मुख्य वजह PVR-INOX खुद सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947′ का डिस्ट्रीब्यूटर है, जिसके कारण स्क्रीन और शोज का बड़ा आवंटन ‘बंटवारा 1947’ के पक्ष में गया है।
ये भी पढ़े-Akshay Kumar ला रहे भारत की पहली एलियन थ्रिलर फिल्म, लंदन में शुरू करेंगे शूटिंग





