
Mirzapur Trailer: गद्दी के लिए फिर होगा महासंग्राम, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज
मेकर्स ने 'मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. एक बार फिर से कालीन भैया, मुन्ना और गुड्डू पंडित का भौकाल देखने को मिल रहा है.
Mirzapur The Movie Trailer: पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ की लंबे समय से चर्चा थी. फिल्म थिएटर में धमाल मचाने के लिए तैयार है. अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फैंस फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं. आइए नजर डालते हैं कैसा है ट्रेलर?
‘कालीना भैया’ का फिर दिखा भौकाल
ट्रेलर की शुरुआत एक गद्दी से होती है. बैकग्राउंड में पंकज त्रिपाठी का डायलॉग “गद्दी ना तो विरासत से मिलती है, ना सियासत से. मिलती है तो सिर्फ और सिर्फ बाहुबल से और टिकती है डर पे” सुनाई देता है.
मेकर्स ने नई फिल्म को एक ऐसी कहानी के रूप में वर्णित किया है जहां गद्दी विरासत या राजनीति के माध्यम से नहीं पाया जाता है. मिलती है तो सिर्फ और सिर्फ बाहुबली से और दिखती है डर पे.
गद्दी के लिए महासंग्राम
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को सीरीज के उलट बनाया गया है. फिल्म बनाने वालों ने इसे थिएटर में दिखाने लायक बनाने के लिए इसके विजुअल और एक्शन सीन, दोनों को और बड़ा और शानदार बनाया है. कहानी कई जगहों से होकर गुजरती है. यह पूर्वांचल की जानी-पहचानी गलियों से आगे बढ़कर राजस्थान के विशाल इलाकों तक जाती है.
उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को एक नया सिनेमाई अनुभव देगा, साथ ही उस दमदार माहौल को भी बनाए रखेगा, जिसने इस फ़्रैंचाइजी को इतना पॉपुलर बनाया था.
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज डेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ट्रेलर तो काफी जबरदस्त लग रहा है. अब रिलीज के बाद देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कैसा कमाल दिखाती है. फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ ने इस पिक्चर को प्रोड्यूस किया है. गुरमीत सिंह इसके डायरेक्टर हैं।
ये भी पढ़े- Akshay Kumar ला रहे भारत की पहली एलियन थ्रिलर फिल्म, लंदन में शुरू करेंगे शूटिंग
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की स्टारकास्ट
पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और जितेंद्र कुमार के अलावा फिल्म में रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी, सोनल चौहान, अनंगशा बिस्वास, शाजी चौधरी, सतेंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
ये भी पढ़े- Don 3: रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ छोड़ने पर फरहान अख्तर का तंज, बिना नाम लिए कह दी ये बात





