
‘Drishyam 3’ की धुआंधार एडवांस बुकिंग, पहले दिन धमाकेदार ओपनिंग तय
Drishyam 3 Advance Booking: अजय देवगन की सस्पेंस-थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ का खुमार एक बार फिर दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही ‘दृश्यम 3: द कन्क्लुजन’ की एडवांस बुकिंग ने टिकट खिड़की पर गर्दा उड़ा दिया है।
प्री-सेल्स के शुरुआती आंकड़ों और टिकटों की तेजी से हो रही बिक्री को देखकर ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म अपने पहले दिन दुनिया भर में 50 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है।
टिकट विंडो पर उमड़ी भीड़
एडवांस बुकिंग विंडो खुलते ही प्रशंसकों ने विजय सलगांवकर और उनके परिवार की कहानी का अंत देखने के लिए भारी तादाद में टिकट बुक किए हैं। राष्ट्रीय सिनेमा शृंखलाओं (PVR, INOX, Cinepolis) समेत सिंगल स्क्रीन्स पर शो तेजी से हाउसफुल हो रहे हैं। देश के बड़े मेट्रो शहरों जैसे दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे और अहमदाबाद में टिकटों की मांग सबसे ज्यादा देखी जा रही है।
प्री-सेल्स कलेक्शन में फिल्म ने रिलीज से पहले ही करोड़ों का आंकड़ा पार कर लिया है। ट्रेड विशेषज्ञों के मुताबिक, जिस रफ्तार से एडवांस बुकिंग चल रही है, उससे साफ है कि यह 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली हिंदी फिल्मों की सूची में अपना नाम दर्ज कराएगी।
ये भी पढ़े-Stree 3: मेकर्स ने कंफर्म की ‘स्त्री 3’ की रिलीज डेट, फैंस को करना होगा इंतजार!
‘दृश्यम 2’ के रिकॉर्ड को पछाड़ने की तैयारी
साल 2022 में रिलीज हुई ‘दृश्यम 2’ ने भारत में पहले दिन 15.38 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया था और अपने ओपनिंग वीकेंड पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। वहीं, ‘दृश्यम 3’ पहले दिन ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपये के आसपास का नेट बिजनेस और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के संकेत दे रही है। यह फ्रेंचाइजी के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग होगी।
ये भी पढ़े-Prahaar Trailer: कसाब को फांसी दिलाने की कहानी, ‘प्रहार’ के ट्रेलर में छाए राजकुमार राव
स्टार कास्ट और कहानी का सस्पेंस
‘दृश्यम 3: द कन्क्लुजन’ में अजय देवगन के साथ तबू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और रजत कपूर अपनी पुरानी भूमिकाओं में लौट रहे हैं। इस बार फ्रेंचाइजी में नए चेहरे के तौर पर जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की भी एंट्री हुई है, जिससे मुकाबले की उत्सुकता और बढ़ गई है। मेकर्स का दावा है कि इस तीसरे और आखिरी पार्ट में 11 साल पुराने सलगांवकर केस का ऐसा मोड़ सामने आएगा, जिसे देखकर दर्शक हैरान रह जाएंगे।\
ये भी पढ़े-विमल के विज्ञापन पर FDA का कड़ा एक्शन, शाहरुख-अजय और टाइगर की बढ़ी मुश्किलें





