CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने पर नसीरुद्दीन शाह पर भड़के पीयूष मिश्रा

Piyush Mishra: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और लेखक पीयूष मिश्रा अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो साझा कर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह पर तीखा हमला बोला है। दरअसल, नसीरुद्दीन शाह हाल ही में मुंबई के शिवाजी पार्क में चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) के खिलाफ आयोजित ‘सीजेपी’ (CJP) के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे।

प्रदर्शन में उनकी मौजूदगी और बयानों के बाद अब पीयूष मिश्रा ने उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कई चुभने वाले सवाल किए हैं और उनकी चुप्पी पर जोरदार तंज कसा है।

पायलट की बहादुरी पर भी बोलिए!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अपने वीडियो में पीयूष मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि वे नसीरुद्दीन शाह के पुराने जानकार हैं। उन्होंने हाल ही में फ्लाईदुबई की उस घटना का जिक्र किया जिसमें भारतीय पायलट स्मित मच्छार (Smit Machchhar) ने अपनी सूझबूझ और बहादुरी से लगभग 180 यात्रियों की जान बचाई थी।

पीयूष मिश्रा ने कहा कि ऐसे साहसिक कारनामों पर भी टिप्पणी की जानी चाहिए और कैप्टन स्मित को बधाइयां दी जानी चाहिए, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए।

ये भी पढ़े-Drishyam 3: बॉक्स ऑफिस के ‘सिकंदर’ बने अजय देवगन; पैसों से भरी मेकर्स की झोली

LPU और झारखंड का भी उठाया मुद्दा

वीडियो में पीयूष मिश्रा ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुए छात्र हंगामे और पुलिस कार्रवाई का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने नसीरुद्दीन शाह द्वारा छात्रों को लेकर दिए गए बयानों पर सवाल खड़े किए और कहा कि वहां भी छात्रों के साथ गंभीर घटना हुई है, इसलिए वहां भी संवेदना व्यक्त करते हुए संदेश भेजा जाना चाहिए।

इसके साथ ही, पीयूष मिश्रा ने पुराना संस्मरण याद दिलाते हुए कहा कि जब उन्होंने झारखंड के जरूरतमंदों के लिए मदद मांगी थी, तब नसीरुद्दीन शाह ने मदद के बजाय एक पाकिस्तानी शायरा की नज्म भेज दी थी।

तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वहां कविताओं की नहीं, बल्कि आटा, दाल, रोटी, गुड़ और लिट्टी-चोखा जैसी बुनियादी चीजों की जरूरत थी। अंत में पीयूष मिश्रा ने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि अब नसीरुद्दीन शाह के हर बयान पर उन्हें उनका जवाब मिलेगा।

ये भी पढ़े-नुसरत भरूचा को लगी रीढ़ की हड्डी में चोट, एयर एम्बुलेंस से लाई गईं मुंबई

Back to top button