जेल से निकलते ही बदले Rajpal Yadav के सुर, बोले- ‘मैं 1500 करोड़ का आदमी…’

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले को लेकर हाल ही में एक्टर राजपाल यादव दिल्ली की तिहाड़ जेल से अंतरिम जमानत पर बाहर आए हैं। अब उन्होंने इस मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलकर बात की है।

Rajpal Yadav: पिछले दिनों 9 करोड़ चेक बाउंस केस के चलते राजपाल यादव चर्चा में रहे थे. वहीं सोनू सूद वह पहले एक्टर थे, जो उनकी मदद के लिए आगे आए थे. वहीं उनके लिए काम की गुजारिश की थी. लेकिन अब जेल से रिहा होने के बाद राजपाल यादव ने सोनू सूद के काम मांगने वाले बयान पर रिएक्शन दिया है. राजपाल ने कहा, “कृपया ये गलतफहमी दूर कर लीजिए कि मुझे बार-बार काम मांगना पड़ता है. काम मांगने में कोई शर्मिंदगी नहीं है. मैं अपने काम से ही जीता हूं, सिनेमा मेरा पैशन है, और मैं ऐसे काम करता हूं कि मुझे चार गुना ज्यादा काम मिल जाता है. मैं छुट्टियों में भी काम करता हूं. काम मुझे ढूंढने नहीं आता, पिछले 11 साल से ये मेरे साथ ही जी रहा है.

राजपाल यादव के बेबाक बोल

9 करोड़ के चेक बाउंस विवाद को लेकर राजपाल यादव प्रेंस कॉन्फ्रेंस के दौरान बेबाक अंदाज में बात की है। अपने बयान में राजपाल ने कहा है- पहला एग्रीमेंट 2010 में हुआ कि 5 करोड़ का 8 करोड़ जाना है रिलीज के बाद। उस 5 करोड़ को लेकर मेरे बारे में कहा गया कि मैं रोया, गिड़गिड़ा आया। लेकिन वो ये भूल गए है कि 5 करोड़ की ईंट तो गांव के घर में बनने से पहले नीचे ही लग गई थीं। अगले सात सालों में मेरे पास 1200 करोड़ का सिर्फ ब्रांडिंग का ही काम है।

राजपाल यादव के पास हैं ये फिल्में 

आगे राजपाल यादव ने कहा, मैं इस साल की पहली फिल्म प्रियनजी (प्रियदर्शन जी) के साथ भूत बंगला कर रहा हूं. इसके बाद वेलकम टू द जंगल है, जिसमें 27 एक्टर्स हैं. फिर हैवान है, जिसमें मैं छोटा सा लेकिन अमेजिंग रोल कर रहा हूं. मेरे पास दो वेब सीरीज है और दो दूसरी फिल्में हैं, जिसके बारे में मैं अभी बात नहीं कर सकता.

क्या था राजपाल के 5 करोड़ रुपये का पूरा मामला?

राजपाल ने साल 2010 में मुरली प्रोजेक्ट्स से 5 करोड़ रुपये लिए थे, जिसे वो इनवेस्टमेंट बताते हैं. मगर पैसे देने वालों का कहना है कि ये कर्ज था. राजपाल ने खुलासा किया कि फिल्म पूरी बन जाने के बाद, वो 5 करोड़ के बदले 8 करोड़ रुपये वापस देने वाले थे. मगर फिल्म सिर्फ 1 करोड़ ही कमा पाई, इसलिए उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ा.

ये भी पढ़े- Ranbir Kapoor का फोटोग्राफर पर मजाकिया तंज, वीडियो इंटरनेट पर वायरल…

राजपाल यादव ने ये पैसे साल 2012 में आई अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए उठाए थे. आगे जाकर वो इन पैसों का भुगतान नहीं कर पाए, और उनके 9 करोड़ का चेक बाउंस होने के कारण वो जेल गए. राजपाल ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था, जिसके बाद वो 17 फरवरी के दिन 1.5 करोड़ की बेल पर बाहर आए. अब उनके केस की अगली सुनवाई 18 मार्च को होनी है.

ये भी पढ़े- Rajpal Yadav Video: अक्षय के शो पर पहुंचे राजपाल यादव, दिखा मस्तीभरा अंदाज…

Back to top button