
हल्दी के रंग में रंगा ‘देसी गर्ल’ का परिवार, लुक से प्रियंका चोपड़ा ने लगाई आग…
Siddharth Chopra Wedding: प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ की हल्दी सेरिमनी में मस्ती कर रही हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कीं.
Siddharth Chopra Wedding: प्रियंका चोपड़ा के छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा जल्द ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड साउथ इंडियन एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय से शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हाल ही में प्रियंका ने अपने छोटे भाई की हल्दी फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इस समय सिद्धार्थ की शादी की खबरें खूब चर्चा में हैं। ऐसे में हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर दुनियाभर में मशहुर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ करते क्या हैं और उनकी कमाई का जरिया क्या है।
प्रियंका और मालती की प्यारी फोटो
प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बेटी मालती के साथ कुछ और फोटोज भी शेयर कीं, जिसमें मालती रस्सी पकड़कर चढ़ने की कोशिश करती नजर आईं. वहीं, एक और वीडियो में मालती समंदर के किनारे अकेले समय बिता रही थीं. ये फोटोज प्रियंका और उनकी बेटी के बीच की प्यारी बॉन्डिंग को दिखाती हैं.
प्रियंका चोपड़ा के हिट गानों पर हल्दी सेरिमनी के दौरान डांस भी हुआ. प्रियंका और उनके परिवार ने इस मौके को सेलिब्रेट किया और सभी प्रियंका के गानों पर झूमते हुए नाचे. वीडियो में प्रियंका अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस खुशी के मौके को एन्जॉय करती नजर आईं.
सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की लव स्टोरी काफी खास है। हार्पर्स बाजार इंडिया से बातचीत के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि सिद्धार्थ और नीलम की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। अप्रैल 2024 में इन दोनों का रोका हुआ और अगस्त में सगाई की। अब उनकी शादी में पूरा चोपड़ा परिवार शामिल हो रहा है और प्रियंका के चेहरे पर भाई की शादी की खुशी साफ देखी जा सकती है।





