
मोबाइल की लत ने पहुंचाया अस्पताल, साउथ एक्ट्रेस की हुई ₹3 लाख की सर्जरी
साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस शकीला की गर्दन की बड़ी सर्जरी हुई है। बेड पर लेटकर घंटों मोबाइल गेम खेलने और रील्स देखने के कारण उनकी गर्दन की नसें डैमेज हो गईं।
Shakeela Neck Surgery: साउथ सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री शकीला (Shakeela) को अपने मोबाइल फोन की लत की भारी कीमत चुकानी पड़ी है। बिस्तर पर गलत पोस्चर में लेटकर घंटों मोबाइल गेम खेलने और सोशल मीडिया रील्स देखने की वजह से उनकी गर्दन की नसें गंभीर रूप से प्रभावित हो गईं। स्थिति इतनी बिगड़ी कि उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी, जिसमें करीब 3 लाख रुपये का खर्च आया है।
अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटने के बाद एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक ब्लॉग साझा कर फैंस को इस गंभीर घटना की जानकारी दी और सावधान रहने की सलाह दी।
घंटो खेला करती थीं गेम
अपने वीडियो में शकीला गले में नेक कॉलर (Neck Collar) पहने नजर आईं। उन्होंने बताया कि वह बिस्तर पर एक तरफ करवट लेकर लेटती थीं और लगातार 4 घंटे तक फोन में गेम खेला करती थीं। सिर्फ चाय-कॉफी पीने के लिए उठती और फिर वापस आकर गेमिंग में लग जाती। इसके बाद घंटों यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर रील्स देखती थी।
शकीला की स्थिति अभी भी नाजुक
शल्य चिकित्सा (Surgery) के बाद शकीला की स्थिति अभी भी नाजुक है। उन्होंने बताया कि फिलहाल उन्हें बिस्तर से उठने, बैठने और खाना खाने जैसे छोटे-मोटे दैनिक कामों के लिए भी केयरटेकर की मदद लेनी पड़ रही है।
उन्होंने अपने फैंस और माता-पिता को चेतावनी देते हुए कहा माता-पिता अपने बच्चों को जरूरत से ज्यादा मोबाइल या गैजेट्स न दें। फोन बहुत काम की चीज है, लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा या गलत तरीके से इस्तेमाल करना खतरनाक है। गैर-जरूरी वीडियो देखने से बचें।
ये भी पढ़े- Janhvi Kapoor को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, डीपफेक और अश्लील कंटेंट हटाने का आदेश
कौन हैं एक्ट्रेस शकीला?
आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में जन्मीं शकीला सी. बेगम ने 1990 और 2000 के दशक में साउथ की बी-ग्रेड और एडल्ट फिल्मों से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। साल 2000 में आई उनकी फिल्म ‘किन्नाराथुम्बिकल’ (Kinnarathumbikal) सिर्फ 12 लाख के बजट में बनी थी और उसने 4 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। इस फिल्म की सफलता ने केरल में ‘शकीला तरंगम’ (Shakeela Wave) की शुरुआत की थी।
इसके बाद उन्होंने मुख्यधारा के सिनेमा का रुख किया और मोहनलाल की ‘छोटा मुंबई’ (2007) तथा पृथ्वीराज सुकुमारन की ‘तेजा भाई एंड फैमिली’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ की कई फिल्मों में काम किया है।
ये भी पढ़े-Haiwaan Teaser: ना डॉयलाग, ना कोई आवाज, सिर्फ म्यूजिक और सीन से डरा रहा ‘हैवान’ का टीजर





