
MC Stan ने लड़कियों को भेजे फ्लर्टी मैसेज? स्क्रीनशॉट वायरल होने पर ट्रोल हुए रैपर
MC Stan के अकाउंट से कुछ इन्फ्लुएंसर्स को फ्लर्टी मैसेज पहुंचे हैं। इसमें लड़कियों की तारीफ की गई है तो किसी से उनका नंबर मांगा गया है। लोग स्टैन की इस हरकत पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
MC Stan: बिग बॉस 17 के विजेता रैपर एमसी स्टेन भले ही अपने धमाकेदार गानों के लिए जाने जाते हों, लेकिन इस समय उनके इंस्टाग्राम डीएम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। इन्फ्लुएंसर्स को भेजे गए उनके कथित फ्लर्टी मैसेज के स्क्रीनशॉट वायरल हो गए हैं। बिग बॉस 17 के विजेता पर अब कई इन्फ्लुएंसर्स ने इंस्टाग्राम पर उनके डीएम में एंट्री करने का आरोप लगाया है।
ये भी पढ़े:Urvashi Rautela ने अनाथ लड़कियों की शादी में बांटी जलेबी, सोशल मीडिया पर वायरल
इन्फ्लुएंसर को बताया खूबसूरत
हाल ही में, एक रेडिट यूजर ने एक DM का स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें एमसी स्टैन के एक इंन्फ्लुएंसर को मैसेज किया था। दावे के मुताबिक, DM में एमसी स्टैन ने रेया (Rehya) नाम की इन्फ्लुएंसर को खूबसूरत बताया। स्क्रीनशॉट पर लिखा है, “एमसी स्टैन रेया के ब्रोकन फोन पर।” यूजर ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “एमसी स्टैन इन्फ्लुएंसर के डीएम में।”
MC Stan getting into an influencer’s DM LMAO
byu/Minimum-State-9020 inInstaCelebsGossip
ये भी पढ़े:Kesari Chapter 2 की रिलीज डेट का ऐलान, अक्षय कुमार संग जमेगी R माधवन की जोड़ी
रैपर पर भड़के यूजर्स
जैसे ही स्क्रीनशॉट वायरल हुए नेटिजेंस ने रैपर को उनके इस व्यवहार के लिए फटकार लगाई और कुछ ने उनकी आदत को डरावना भी कहा। एक यूजर ने टिप्पणी की, ‘उन्हें उसे खुद को शर्मिंदा करना बंद करना पड़ेगा। वहीं, दूसरे ने लिखा, ‘यह सबसे शर्मनाक है।’ इस बीच एमसी स्टेन 2024 में अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड बूबा से ब्रेकअप की घोषणा करने के बाद खबरों में छा गए। उन्होंने अपना रिलेशनशिप स्टेटस शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं सिंगल हूं’,जिसने उनके प्रशंसकों और फॉलोअर्स का ध्यान खींचा।
Mc Stan sliding in influencer’s dms
byu/gostudyidiot inInstaCelebsGossip
लोगों ने कहा छपरी
एमसी स्टैन के ये स्क्रीनशॉट्स रेडिट पर शेयर किए गए हैं। एक यूजर ने लिखा है, इसे खुद को शर्मिंदा करना बंद कर देना चाहिए, ऐसे कोई आकर्षित नहीं होगा। एक कमेंट है, उम्मीद है ये लोग इस छपरी पर ध्यान नहीं दे रही होंगी।
मालूम हो कि 2024 में एमसी स्टैन ने खुलासा किया था कि उनका अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड बूबा से ब्रेकअप हो गया है। जब से उन्होंने ब्रेकअप की अनाउंसमेंट की है, तभी से वह सोशल मीडिया से गायब हैं। उन्होंने आखिरी बार 30 नवंबर 2024 को एक पोस्ट किया था। तब से वह सोशल मीडिया से गायब हैं।
ये भी पढ़े:Sikandar ने रिलीज से पहले उड़ाया गर्दा, सलमान खान की फिल्म पर झमाझम बरसे नोट





