Dhurandhar 2 का आ गया पहला रिव्यू, टीवी की Anupamaa ने देख ली फिल्म

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद फैंस इसके सेकंड पार्ट का ट्रेलर देखने का अभी इंतजार कर रहे हैं।  इस बीच ‘अनुपमा’ एक्ट्रेस ने ये खुलासा किया है कि उन्होंने काफी हद तक ‘धुरंधर 2’ देख ली है।

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर बज बना हुआ है। इसी बीच रुपाली गांगुली ने खुलासा किया कि उन्होंने सीक्वल के कुछ हिस्सों की झलक देख ली है। एक्ट्रेस ने पहले पार्ट को थिएटर में दो बार देखने की बात कही और नए फुटेज पर प्रतिक्रिया देते हुए बोलीं हर फ्रेम कमाल का है। एक्ट्रेस ने आदित्य धर की फिल्म का रिव्यू भी किया। उनका ये रिएक्शन सुनकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

रुपाली गांगुली ने किया रिव्यू

रुपाली गांगुली ने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने ‘धुरंधर-2’ देख ली है। दरअसल, ‘अनुपमा’ एक्ट्रेस रुपाली के भाई ने आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट में बतौर कोरियोग्राफर काम किया था। फिल्म के दो गानों ‘शरारत’ और ‘FA9LA’ का निर्देशन विजय गांगुली ने ही किया है।

रुपाली ने यह भी खुलासा किया कि पहले पार्ट के दौरान विजय इस बात को लेकर आशंकित थे कि कहीं ‘शरारत’ गाना फ्लॉप न हो जाए. रुपाली ने उस वक्त उनसे कहा था, ‘क्या तुम पागल हो? ये गाना सुपर-डुपर हिट होगा’ और आज वह गाना फिल्म का आइकॉनिक ट्रैक बन चुका है.

‘धुरंधर-2’ में दिखाया जाएगा पूरा मिशन

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट में जहां कराची के ‘लियारी’ में गैंगस्टर का नेटवर्क कैसे काम करता है इस बारे में दिखाया गया था, तो वहीं अब स्पाई थ्रिलर फिल्म के इस सेकंड पार्ट में कहानी रणवीर सिंह के किरदार पर फोकस होगी, जो एक इंडियन जासूस है और वह हमजा अली मजारी बनकर पाकिस्तान में घुसता है। इसके अलावा ‘धुरंधर’ मिशन क्या था, इसे भी आदित्य धर विस्तार से दिखाएंगे।

ये भी पढ़े- “राजपाल यादव पर संकट के संकेत? प्रेमानंद महाराज ने पहले ही दी थी चेतावनी”

इस दिन रिलीज होगी ‘धुरंधर: द रिवेंज’

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की, तो यह फिल्म 19 मार्च 2026 को ईद, गुड़ी पड़वा मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. रणवीर सिंह के अलावा इस फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम भूमिकाओं में हैं । फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा .

ये भी पढ़े- शादी टूटने का कर रहे इंतजार…’, निक संग रिश्ते पर क्यों बोलीं Priyanka Chopra?

 

Back to top button