
Salman Khan का बड़ा धमाका! Eid 2027 पर नई फिल्म का ऐलान, साथ होंगी Nayanthara
Salman Khan Movie: सलमान खान ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. उन्होंने ईद पर रिलीज होने वाली फिल्म का ऐलान किया है. इसमें वह नयनतारा संग दिखेंगे।
Salman Khan Eid 2027 Release Announcement: ईद बॉक्स ऑफिस को एक बार फिर अपनी सबसे बड़ी हेडलाइन मिल गई है, और यह खबर सलमान खान से जुड़ी है। सुपरस्टार ने आधिकारिक तौर पर ईद 2027 के लिए अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है। इस खबर ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है। फैंस फिल्म के लिए अभी से एक्साइटेड हो गए हैं। इस नई फिल्म का नाम फिलहाल ‘SVC63’ रखा गया है, जिसे डायरेक्टर वंशी पैदीपल्ली निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में नयनतारा भी नजर आएंगी और इसे दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं।
सलमान खान ने किया नई फिल्म का ऐलान
सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए सलमान ने लिखा, “थोड़ा दूर की सोचना चाहिए, इसीलिए ईद का ऐलान कर दिया… फिक्र मत करो, इस वाली का भी बताएंगे, जब सही वक्त आएगा… पेशेंस, थोड़ा सा सब्र… मेरे जितना ही इंतजार करना पड़ेगा, बहरहाल जो आपका हाल है वही मेरा भी हाल है… हाहा.”
View this post on Instagram
नयनतारा और वामशी संग फिल्म कर रहे सलमान खान
सलमान खान की ईद 2027 के मौके पर रिलीज होने वाली फिल्म का अभी तक टाइटल डिसाइड नहीं किया गया है लेकिन टैंटेटिव टाइटल SVC 63 है. इसे अभी इसी नाम से जाना जा रहा है. बताया जा रहा है कि इसमें हाई लेवल एक्शन देखने के लिए मिलने वाला है. फिल्म में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस नयनतारा हैं. इसका निर्माण दिल राजू कर रहे हैं.
वीडियो में सलमान खान, नयनतारा और वामशी को फिल्म के सेट पर आते देखा जा सकता है. साथ ही इसमें फिल्म का सेट भी तैयार होते दिखाया गया है।
ये भी पढ़े- मेरी बहन की जिंदगी बर्बाद कर दी…’, Annu Kapoor ने दिवंगत एक्टर पर निकाली भड़ास
मातृभूमि’ में दिखेंगे सलमान खान
इसके अलावा अगर सलमान खान की फिल्मों के बारे में बात की जाए तो वह आखिरी बार रश्मिका मंदाना के साथ ‘सिकंदर’ में दिखे थे. हालांकि, ये बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी और फ्लॉप साबित हुई थी. इसके बाद वह चित्रांगदा सिंह के साथ फिल्म ‘मातृभूमि’ में दिखेंगे.
ये भी पढ़े- Madhubala Biopic: सारा अर्जुन की किस्मत चमकी, मिला करियर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट





