Salman Khan के बर्थडे पर फैंस निराश, ‘Sikandar’ का टीजर टला…

Salman Khan Birthday: सलमान खान की फिल्म सिकंदर का टीजर रिलीज जो शुक्रवार को होना था, उसे पोस्टपोन कर दिया है। मेकर्स ने इसके अलावा नई रिलीज डेट भी बताई है कि कब सलमान के फैंस टीजर को देख पाएंगे

Salman Khan Birthday: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) 27 दिसंबर को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके फैंस और करीबी उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। सलमान खान अपनी दमदार अदाकारी और बेमिसाल स्वैग के लिए जाने जाते हैं। सलमान खान ने 1988 में फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ में एक सपोर्टिंग रोल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 1989 में सूरज बड़जात्या की ‘मैंने प्यार किया’ में मुख्य भूमिका निभाई, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया. पर अब ‘सिकंदर’ का टीजर शुक्रवार को नहीं आएगा. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर, उनके प्रति श्रद्धांजलि के तौर पर ‘सिकंदर’ (Sikandar) की टीम ने ये फैसला लिया है.

टली सिकंदर की रिलीज डेट

सिकंदर के निर्माता साजिद नाडियावाला के इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर कर टीजर रिलीज न किए जाने की घोषणा की गई है। पोस्ट में निर्माता ने लिखा, “हमारे आदरणीय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन के मद्देनजर हमें यह घोषणा करते हुए खेद है कि सिकंदर के टीजर की रिलीज 28 दिसंबर 11:07 बजे तक के लिए टाल दी गई है। शोक की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं राष्ट्र के साथ हैं। समझने के लिए धन्यवाद।”

कब होगा टीजर रिलीज

उन्होंने बताया कि टीजर अब 28 दिसंबर को सुबह 11.07 बजे रिलीज होगा। मेकर्स ने आगे लिखा कि शोक की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं राष्ट्र के साथ हैं। समझने के लिए धन्यवाद।

आज भी सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं और उनकी फिल्में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती हैं। जहां एक ओर सलमान खान फिलहाल बिग बॉस 18 होस्ट करने में व्यस्त हैं, वहीं उनकी फिल्मों का भी लंबा इंतजार है।

26 दिसंबर को आगामी फिल्म सिकंदर से सलमान खान का पहला लुक जारी किया गया था। हाथ में हथियार लिए सल्लू मियां का लुक होश उड़ाने वाला था। कोट-पैंट पहने सलमान दबंगई दिखाते हुए नजर आए। इस पोस्टर के साथ रिवील किया गया था कि टीजर 27 दिसंबर को अभिनेता के जन्मदिन पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, अब ऐसा नहीं होने वाला है।

Back to top button