
‘King’ की रिलीज डेट पर शाहरुख खान ने तोड़ी चुप्पी, इस दिन थिएटर्स में मचाएंगे गदर
Shah Rukh Khan King Release Date: बॉलीवुड के ‘किंग’ शाहरुख खान के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म ‘किंग’ (King) की रिलीज डेट को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब खुद किंग खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर आयोजित अपने लोकप्रिय #AskSRK सेशन के दौरान सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।
शाहरुख खान ने स्पष्ट शब्दों में कन्फर्म कर दिया है कि उनकी यह मच-अवेटेड एक्शन-थ्रिलर फिल्म 24 दिसंबर 2026 को ही दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
फैंस के सब्र पर शाहरुख खान का बयान,
#AskSRK सेशन के दौरान जब एक प्रशंसक ने फिल्म का ट्रेलर और अपडेट न आने पर निराशा जताई, तो शाहरुख खान ने अपने सिग्नेचर अंदाज में जवाब देकर सभी का दिल जीत लिया। शाहरुख खान ने लिखा कि अब पिक्चर ही देखना, वे फैंस को तड़पा नहीं रहे हैं बल्कि एक ऐसी बेहतरीन फिल्म बना रहे हैं जिससे हर किसी के दिल को तसल्ली मिले। उन्होंने बताया कि फिल्म की रिलीज में करीब 100 दिन का समय बचा है और 24 दिसंबर से पहले ट्रेलर समेत सभी बड़े अपडेट्स फैंस के सामने आ जाएंगे।
Ab picture hi dekho na! Tarsa nahi raha join acchhi wali bana raha hoon….ke Dil ko tasalli mile….Sab ayega…24th Dec se pehle. https://t.co/ysRYdgMFRP
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 15, 2026
शाहरुख खान का होगा नया लुक
फिल्म ‘किंग’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में न केवल सिद्धार्थ आनंद का धांसू डायरेक्शन और ग्रैंड एक्शन सीक्वेंस होंगे, बल्कि शाहरुख खान का नया ‘साल्ट एंड पेपर’ लुक भी दर्शकों को आकर्षित करने वाला है। शाहरुख ने अपने पोस्ट्स में हिंट दिया है कि फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन, शानदार म्यूजिक, दमदार स्टारकास्ट और उनका एक अनोखा हेयर स्टाइल दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगा। यह फिल्म रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बन रही है।
ये भी पढ़े-Box Office पर कालीन भैया का जलवा, पस्त हुई अक्षय कुमार की ‘हैवान’
मल्टी-स्टारर होगी फिल्म
फिल्म ‘किंग’ की स्टारकास्ट बेहद खास और मल्टी-स्टारर होने वाली है। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में अभिषेक बच्चन मुख्य खलनायक (विलेन) की भूमिका निभा रहे हैं।
वहीं दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी और जयदीप अहलावत जैसे दिग्गज कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदारों में दिखेंगे। क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो रही यह फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है।
ये भी पढ़े-Ganesh Chaturthi 2026: सलमान से लेकर कैटरीना तक, अंबानी के जमीं पर उतरे बॉलीवुड के सितारे





