Shraddha Kapoor का X अकाउंट हैक? ‘Stree’ के पोस्ट से टेंशन में फैंस

Shraddha Kapoor के एक्स अकाउंट से एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया गया। पोस्ट में लिखा था, “Easy $28. GG!” जिससे लोग अकाउंट हैक होने की आशंका जता रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इंस्टाग्राम, फेसबुक, X के जरिए अपने फॉलोअर्स के साथ कनेक्टेड रहती हैं। लेकिन हाल ही में जब उन्होंने अपने X हैंडल से एक अजीब सा पोस्ट किया तो उनके फॉलोअर्स कनफ्यूज हो गए। ज्यादातर लोगों को लगा कि शायद एक्ट्रेस का X हैंडल हैक कर लिया गया है। लोगों ने जब इस बारे में सवाल करना शुरू किया तो भी, करीब 12 घंटे बाद तक श्रद्धा कपूर ने इसके बारे से कोई दूसरा पोस्ट करके जवाब नहीं दिया।

देर रात किया क्रिप्टिक मैसेज

श्रद्धा कपूर के आधिकारिक एक्स हैंडल (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) के जरिए क्रिप्टिक मैसेज किया गया जिसमें लिखा है, ‘आसान $28. जीजी!’ ये मैसेज श्रद्धा के आधिकारिक एक्स अकाउंट से 25 मार्च को रात 10:18 बजे पोस्ट किया गया है, जिसे देखने के बाद फैंस भी परेशान हो गए हैं। माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट के जरिए फैंस जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या एक्ट्रेस का अकाउंट हैक हो गया है? वहीं कुछ यूजर्स श्रद्धा कपूर से इस क्रिप्टिक पोस्ट का मतलब जानने की कोशिश कर रहे हैं।

श्रद्धा कपूर की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फॉलोइंग है
श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पर भारी संख्या में फॉलोअर्स हैं. उनके X (पहले ट्विटर) पर 14 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं. वो एक्स पर काफी एक्टिव भी रहती हैं. एक्ट्रेस अक्सर पोस्ट शेयर और रीशेयर करती हैं.

Ajay Devgn की ‘Raid 2’ को मिल गया विलेन! मूवी में इस एक्टर की एंट्री

वर्क फ्रंट पर क्या कर रही हैं श्रद्धा कपूर

इसी तरह ढेरों कमेंट लोगों ने श्रद्धा कपूर की पोस्ट पर किए लेकिन एक्ट्रेस ने कोई जवाब नहीं दिया। श्रद्धा कपूर पिछले दिनों राहुल मोदी के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में थीं। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं जिसके बाद लोगों ने तरह-तरह की बातें करना शुरू कर दिया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर की पिछली फिल्म ‘स्त्री-2’ थी जो कि ब्लॉकबस्टर हिट रही थी।

Sikandar पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, सीन में हुए कई बदलाव…

Back to top button