
मोदी ने उड़ाईं श्रद्धा कपूर की नीदें? इंस्टा पर बयां किया हाल-ए-दिल…
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के लेटेस्ट इंस्टा अपडेट को उनके रिलेशनशिप का कन्फर्मेशन माना जा रहा है। उन्होने राहुल मोदी के साथ तस्वीर पोस्ट करके एक प्यारा मैसेज उनके नाम लिखा है।
अपकमिंग फिल्म स्त्री 2 को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इन दिनों काफी चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी फोटो शेयर की, जिसने फैंस का ध्यान खींच ली। दरअसल, यह फोटो थी फिल्म राइटर (film writer) राहुल मोदी के साथ। बता दें कि एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर बीते कई दिनों से राहुल मोदी (Rahul Modi) को डेट करने को लेकर चर्चा में हैं। दोनों की वेकेशन की तस्वीरे और वीडियो वायरल होने के बाद उनके रिलेशनशिप की चर्चा होने लगी। हालांकि एक्ट्रेस ने कभी इस पर रिएक्शन नहीं दिया है और ना ही ऑफिशियल होने की जानकारी दी है।
श्रद्धा के लिंकअप के चर्चे
श्रद्धा कपूर ने राहुल मोदी के साथ सेल्फी लगाकर लिखा है, दिल रख ले नींद तो वापस दे दे यार। साथ में गाना बज रहा है, ‘नींद चुराई मेरी’। श्रद्धा और राहुल साल 2023 में डिनर पर साथ दिखे थे। इसके बाद से ही उनके लिंकअप के चर्चे होने लगे थे। इसके बाद कई मौकों पर दोनों साथ दिख चुके हैं। उनके एक करीबी सोर्स ने बताया था कि दोनों प्राइवेट अफेयर चाहते हैं। हालांकि अब लग रहा है कि श्रद्धा लोगों से इसे नहीं छिपाना चाहतीं।

IMDb के मुताबिक, राहुल मोदी लव रंजन की फिल्म प्यार का पंचनामा 2, सोनू के टीटू की स्वीटी और श्रद्धा-रणबीर (Ranbir Kapoor) कपूर स्टारर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के राइटर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि पहली बार दोनों फिल्म के सेट्स पर ही मिले थे। इससे पहले श्रद्धा और फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा के अफेयर के चर्चे थे। दोनों के अलग होने के बाद राहुल मोदी और श्रद्धा कपूर की नजदीकियां बढ़ीं।





