रजिस्टर मैरिज करेंगी सोनाक्षी सिन्हा, नहीं लेंगी सात फेरे?

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। खबर है कि एक्ट्रेस अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ 23 जून को शादी करने वाली हैं। इस वजह से शादी को लेकर आए दिन कुछ न कुछ अपडेट आ रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ मुंबई में 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हालांकि, अभिनेत्री की तरफ से इन खबरों की पुष्टि नहीं हुई है। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सोनाक्षी और जहीर रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। उसके बाद 23 जून को शाम में रिसेप्शन पार्टी होगी। काफी समय से बी-टाउन में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की शादी को लेकर चर्चा है। हालांकि अब सोनाक्षी की एक करीबी दोस्त ने शादी को लेकर एक खुलासा किया है। दोस्त का कहना है कि सोनाक्षी और जहीर शायद पहले ही रजिस्टर मैरिज करवा चुके हैं।

रजिस्टर होगी शादी

सोनाक्षी के एक करीबी दोस्त ने जूम को बताया, “मुझे 23 जून की शाम को कपल की शादी सेलिब्रेट करने का इनविटेशन मिला है। लेकिन रियल मैरिज के बारे में उसमें कुछ नहीं बताया गया है। उनके दोस्त ने आगे कहा कि कपल पहले ही रजिस्टर्ड मैरिज कर चुके हैं या फिर 23 जून की सुबह ऐसा कर सकते हैं। लेकिन कोई ग्रैंड सेलिब्रेशन नहीं होगा,बस एक पार्टी होगी।”

सोनाक्षी की शादी की खबर नेटफ्लिक्स सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ की रिलीज के ठीक एक महीने बाद आई है।सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की मुलाकात की बात करें तो दोनों की मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी। दोनों ने साथ में साल 2022 में आई फिल्म डबल एक्सल में काम किया है। हालांकि सोनाक्षी और जहीर की तरफ से किसी ने भी शादी की बात पर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं दिया है।

Back to top button