सोनू निगम ने धोए आशा ताई के पैर…, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

दिग्गज गायिका आशा भोसले और सोनू निगम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सोनू निगम को आशा ताई के पैर धोते देखा जा सकता है।

मशहूर गायिका आशा भोसले की बायोग्राफी ‘स्वरस्वामिनी आशा’ आज शुक्रवार को लॉन्च की गई। इस मौके पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत उपस्थित रहे। उनके अलावा बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम, आशाताई की पोती जनाई भोसले भी मौजूद रहीं। इस अवसर पर गायक Sonu Nigam ने आशा भोसले की चरण धोए। इससे पहले उन्होंने आशा भोसले के लिए कुछ शब्द बोले। वीडियो पर रिएक्शन देते हुए कई यूजर्स ने सोनू निगम की तारीफ की है।

सोनू निगम ने धोए आशा ताई के पैर

दरअसल, इवेंट के दौरान जैसे ही स्टेज पर आशा भोसले आती हैं, सोनू ने सम्मान के प्रतीक के रूप में दिग्गज गायिका के पैर धोए। उन्होंने गुलाब की पंखुडियों से आशा भोसले के पैर धोए और फिर साष्टांग होकर प्रणाम किया और दिग्गज सिंगर के पैर चूमे। सोशल मीडिया पर सोनू निगम का यह वीडियो खूब देखा जा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई ने एक्स पर सोनू निगम और आशा भोसले का यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें, सोनू निगम को गायिका आशा भोसले के बगल में फर्श पर बैठे देखा जा सकता है और वह उनके पैर धो रहे हैं।

आशा भोसले की बायोग्राफी की लॉन्चिंग पर अभिनेता जॉकी श्रॉफ भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आशा भोसले के पैर छूकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। अभिनेता ने खास अवसर पर गायिका को गमला भेट किया। गायक सोनू निगम भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। माथे पर तिलक लगाए, पीले रंग के कुर्ते पाजामे में सोनू निगम ने शिरकत की। 

लोगों ने अब सोनू निगम के इस वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह बहुत खूबसूरत है। इस दौरान सोनू निगम ने धोए आशा ताई के पैर। यह पूरी तरह से भारतीय है। ऐसी ही चीजें हैं, जो हमें भारतीय होने पर गर्व महसूस कराती हैं। दूसरे ने लिखा कि दिल जीत लिया। वहीं, कुछ ने उन्हें नौटंकीबाज भी बताया। एक शख्स ने लिखा कि ये नेता बनने से कुछ कदम दूर है।

Back to top button