सबसे बड़ी वॉर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का अनाउंसमेंट, फौजी बन फिर लौटे सनी देओल…

Border2: सनी देओल ने बॉर्डर 2 के अनाउंसमेंट के साथ फैंस का एक्साइटमेंट भी बढ़ गया है। लंबे समय से फिल्म आने के चर्चे थे लेकिन अब इस पर ऑफिशियल मुहर लग चुकी है।

साल 1997 में रिलीज हुई सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर को आज 13 जून को 27 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर एक्टर ने अपने फैंस को तोहफा दिया है। जी हां, लंबे इंतजार के बाद फाइनली Border 2 का अनाउसमेंट हो गया है। सनी देओल ने खुद सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी अपने फैन्स को दी है। जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर’ को लोगों से काफी प्यार मिला। इस फिल्म में सनी देओल (Sunny Deol), अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ समेत कई स्टार्स एक साथ दिखाई दिए। पिछले काफी समय से इसके सीक्वल को लेकर चर्चा हो रही थी।

27 साल बाद पूरा होगा वादा

सनी देओल ने ट्वीट किया है, एक फौजी अपने 27 साल पुराने वादे को पूरा करने, आ रहा है फिर से। भारत की सबसे बड़ी वॉर फिल्म बॉर्डर 2। साथ में बॉर्डर 2 अनाउंसमेंट क्लिप है। इसके साथ ही इस बार फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता करेंगे और इसका निर्देशन अनुराग सिंह करने वाले हैं।

सनी देओल की फिल्म गदर 2 हिट होने के बाद से दर्शक बॉर्डर 2 के अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे थे। अनाउंसमेंट वीडियो देखने के बाद फैंस इस पर अपना-अपना रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मजा ही आ जायेगा पाजी। दूसरे यूजर ने लिखा कि इसके लिए बहुत उत्साहित हूं। तीसरे यूजर ने लिखा कि वाह, बहुत बढ़िया घोषणा है सर जी।

रिपोर्ट्स के हवाले से कई बार फिल्म से जुड़े अपडेट्स आ चुके हैं। खबरें थीं कि इसमें आयुष्मान खुराना भी होंगे। अब सनी देओल ने फिलहाल फिल्म का आना कन्फर्म कर दिया है। कास्ट और रिलीज डेट अभी भी सस्पेंस है। 

Back to top button