
‘मैं घुट-घुट कर मर…’ इंडस्ट्री में काम ना मिलने पर स्वरा भास्कर का छलका दर्द
Swara Bhaskar: अपने बयानों के लिए सुर्खियां बटोरने वालीं स्वरा भास्कर ने एक हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया है कि आखिर क्यों उन्हें बॉलीवुड में फिल्में नहीं मिल रही हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर फिल्मों से ज्यादा वह अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में स्वरा भास्कर ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से आखिर क्यों फिल्मों से दूर हैं। फिल्मी दुनिया में बहुत कम सितारे हैं, जो किसी भी मुद्दे पर अपनी राय देते हैं। इस लिस्ट में स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) भी शामिल हैं जो न राजनीतिक और ना ही सामाजिक मुद्दों पर बोलने से झिझकती हैं। और शायद यही उनके करियर की सबसे बड़ी रुकावट बन गई। अभिनेत्री ने खुलासा करके हर किसी को दंग कर दिया है।

पद्मावत पर स्वरा को बोलना पड़ा भारी
अभिनेत्री ने कहा था, “मैं एक विक्टम की तरह एक्ट नहीं करना चाहती। मैंने यह रास्ता चुना है। मैंने फैसला किया कि मैं मुखर रहूंगी और मुद्दों पर अपनी राय रखूंगी। मैं चुप रहना भी चुन सकती थी। मुझे पद्मावत में जौहर के दृश्य पर अपना असंतोष व्यक्त करते हुए एक खुला पत्र लिखने की कोई जरूरत नहीं थी।”

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया
स्वरा भास्कर ने फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’, ‘रांझणा’ ‘अनारकली ऑफ आरा’ जैसी फिल्मों में शानदार काम किया है. इन फिल्मों में उनके काम की जमकर तारीफ भी हुई है. हालांकि, काफी आलोचनात्मक प्रशंसा के बावजूद एक्ट्रेस मुख्यधारा की फिल्मों में बहुत कम ही दिखाई देती हैं. बेबाक तरीके से बात करने के लिए मशहूर स्वरा भास्कर का कहना है कि उनके राजनीतिक विचार और स्पष्टवादिता की वजह से ही उन्हें काम नहीं मिला.
स्वरा भास्कर मानती हैं कि उनके मुखर होने के चलते उनके करियर पर असर पड़ा है। उन्हें वैसा काम नहीं मिला, जैसा वह चाहती थीं। एक्ट्रेस ने कहा, “आप कह सकते हैं कि मुझे युद्ध में गोली लगी है और जब गोली लगती है तो दुख होता है। यह मेरी राय के परिणाम हैं। मेरी बेटी राबिया के जन्म से पहले एक्टिंग मेरा सबसे बड़ा पैशन और प्यार था। मैं कई सारे रोल्स और एक्टिंग प्रोजेक्ट्स करना चाहती थी। मगर मुझे वैसा चांस नहीं मिला, जैसा मैं चाहती थी। इतने सारे एक्टिंग प्रोजेक्ट न मिलने की कीमत चुकानी पड़ती है जिसमें वित्तीय और भावनात्मक दोनों तरह की परेशानियां शामिल हैं।”

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया





