Fateh Review: साइबर क्रिमिनल्स के खिलाफ जंग की कहानी, सोनू सूद का शानदार एक्शन

Fateh Review: अगर आप एक्शन फिल्में देखने का शौकीन है तो ये फिल्म आपको भरपूर मजा देगी. सोनू सूद के करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक हैं ये फिल्म।

Fateh Review: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘फतेह’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जो आज यानी 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। वो कहते हैं ना पहला हमेशा पहला ही होता है। चाहें वह कोई चीज हो या काम, हमारे लिए वो बेहद ही प्रिय होता है। बॉलीवुड के वर्सटाइल एक्टर और आम जानता के मसीहा सोनू सूद ऐसा ही कुछ करते नजर आए हैं। सोनू सूद पहली बार अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म के साथ सिनेमाघरों में अपनी फिल्म ‘फतेह’ के जरिए नजर आ रहे हैं।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म ‘फतेह’ की कहानी शुरू होती है पंजाब के छोटे से पिंड मोग्गा से जहां फतेह (सोनू सूद) अपना छोटा सा डेरी फॉर्म चलता है। फतेह का कोई परिवार नहीं है, इसलिए वो वहीं पास में निमृत (शिव ज्योति राजपूत) के घर रेंट पर रहता है। गांव में निमृत पेशे से लोगों का लोन ऐप के जरिए लोन पास करवाती है और ऐसे शुरू होती है कहानी। इस फेक लोन ऐप से लोगों को लोन तो मिल जाता है लेकिन उसका ब्याज इतना होता है कि लोग लोन जब तक चुका पाते इस लोन ऐप के सरगना से लोगों को धमकियां मिलनी शुरू हो जाती हैं। ऐसे में निमृत के पास कई लोगों की शिकायत आनी शुरू हो जाती है, जिसकी वजह से निमृत अपना पिंड छोड़ इस लोन ऐप के हेड ऑफिस दिल्ली चली जाती है। दिल्ली जाने के बाद उसकी कोई खबर नहीं आती।

कैसी है फिल्म
फतेह में कहानी है, एक मुद्दा यानी प्लॉट है साथ में काफी जबरदस्त एक्शन भी है. अच्छी बात ये है कि सिर्फ एक्शन को हाइलाइट करने के लिए कहानी के साथ समझौता नहीं किया गया. फिल्म में एक मुद्दा होना जरूरी है जो कि है भी. हालांकि कहानी की शुरुआत थोड़ी बेहतर की जा सकती थी. कैसे निमरित का किरदार गांव में रहते हुए साइबर क्राइम का पर्दाफाश करने के लिए उतारू है ये थोड़ा बेहतर तरीके से दिखाया जा सकता था. लेकिन अगर फिल्म में दिखाए एक्शन की बात करें तो वो काफी बेहतरीन है. सोनू सूद स्क्रीन पर एक्शन करते हुए एकदम नैचुरल नजर आते हैं.

एक्टिंग
फतेह सिंह के किरदार में सोनू सूद कमाल लगे हैं. कैरेक्टर के हिसाब से उनकी बॉडी लैंग्वेज, उनका कॉन्फिडेंस काफी अच्छा है. ना वो ओवर हैं और ना ही वो अंडर हैं.वहीं अगर बात जैकलीन फर्नांडिस की करें तो वो एथिकल हैकर का किरदार कर रही हैं.

जैकलीन की एक्टिंग एवरेज है, हैरान करने वाली बात ये है कि वो इतने साल हिंदी सिनेमा में काम करने के बावजूद अपने एक्सेंट पर काम नहीं कर पाईं. दिल्ली की लड़की जब अमेरिकन एक्सेंट में बात करती है तो वो आपको अटपटा लग सकता है.

Back to top button