
Movie Review: हिमेश रेशमिया की फिल्म का क्रेजी रिस्पांस, लोग बोले- एनिमल का बाप…
Badass Ravi Kumar Movie Review: हिमेश रशमिया की फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ के ट्रेलर को यूट्यूब पर 82 मिलियन बार देखा गया. इस फिल्म को लेकर लोगों में क्रेज भी है, लेकिन सवाल ये है कि फिल्म कैसी है?
Badass Ravi Kumar Movie Review: फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) की फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही यह फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। हिमेश की फिल्म के डायलॉग और एक्शन ने लोगों का दिल जीता है। अब थिएटर में भी दर्शकों ने फिल्म को देखना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर इसके रिव्यू भी यूजर्स लगातार दे रहे हैं।
Audience are whistling on mass #BadassRaviKumar in morning shows. 😂💥 pic.twitter.com/sJYskJvd6F
— DUNIYA 🚬 (@cine_ki_duniya) February 7, 2025
हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडएस रवि कुमार (Badass Ravi Kumar) बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी के साथ रिलीज हुई है। मूवी को देखने वालों दर्शकों का कहना है कि यह 80 के दशक की बॉलीवुड फिल्मों का जादू फिर से दोहराने की कोशिश कर रही है। कुछ लोगों ने फिल्म में एक्टर के अंदाज को पसंद किया है। वहीं, कुछ लोगों ने इसे थोड़ा कमजोर भी बताया है।
X पर हो रही तारीफ
ट्विटर (X) पर कुछ क्लिप्स वायरल हैं जिनमें दर्शक हिमेश के डायलॉग्स पर सीटी मार रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, बैडएस रवि कुमार देखने के बाद मैं कहूं कि यह हिमेश रेशमिया के करियर की बेस्ट फिल्म है। यहां तक कि पुष्पा भी इसके आगे कुछ नहीं है। फिल्म का एक्शन और डायलॉग्स शानदार हैं और यह आसानी से 300 करोड़ कमा लेगी। एक और ने लिखा है, पुष्पा 2 इसके सामने कुछ भी नहीं है। एनिमल का बाप।
LORD HIMESH as #BadassRaviKumar 🗿🗿
— Munna Khan 🇮🇳 👑 (@Munnakhan007G) February 7, 2025
"Raja ka beta bhale hi nanga paida ho lekin hota wo Rajkumar hi hai" 🔥🔥🔥
Bold Dialogues. MASALEDAAR 🙌🏻#HimeshReshammiya pic.twitter.com/cTzaERModr
एक पोस्ट है, अब समझ लेना चाहिए कि दर्शकों को मनोरंजन चाहिए न कि डार्क फिल्म प्लॉट। जब 80 का स्पूफ बैडएस रवि कुमार दर्शकों का ध्यान खींच लेती है। एक ने लिखा है, 20 करोड़ में बनी ये फिल्म अपने फर्स्ट वीकेंड में ही बजट क्रॉस कर लेगी। 2 साल पहले जब टीजर आया था तो लग रहा था कि 20-25 लाख ही कमा ले तो बहुत है।





