
Sky Force Movie Review: दमदार है ‘स्काई फोर्स’ का क्लाईमैक्स, वीर-सारा की केमिस्ट्री पर…
Sky Force Movie Review: अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ 24 जनवरी को रिलीज हो गई है और अभी से ही इसे लेकर कई सारे रिव्यू आ रहे हैं। लोगों ने पहला शो देख लिया है।
Sky Force Movie Review: फिल्म ‘स्काई फोर्स’ 1965 के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध में पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत के जवाबी हमले के बारे में है, जिसे भारत की पहली एयर स्ट्राइक भी कहा जाता है. फिल्म में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया के साथ सारा अली खान और निमरत कौर भी हैं. इसका निर्देशन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया है और इसका निर्माण दिनेश विजन और अमर कौशिक ने मैडॉक फिल्म्स और ज्योति देशपांडे ने जियो स्टूडियोज के तहत किया है. आज यानी 24 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म का रिव्यू पढ़ें हिंदी में…
कैसी है फिल्म?
फिल्म की शुरूआत 1971 की पाकिस्तान के साथ जंग से होती है। अक्षय कुमार ग्रुप कैप्टन के रोल में हैं। शरद केलकर पाकिस्तानी पायलट के रोल में जिसे इंडियन एयर फोर्स पकड़ लेती है।
वीर ने स्क्वाड्रन लीडर का रोल निभाया. फिल्म शुरू में फ्लैशबैक में जाती है। फिल्म में लगता है कि सब एक्टिंग कर रहे हैं. शुरू से कनेक्शन नहीं बन पाता। अक्षय कुमार का झूमर पर लटक कर गाना और डांस करना पूरी तरह अजीब लगता है। एयर फोर्स का पायलट है तो उसे स्मोक करना जरुरी है? स्काई फोर्स को देखकर ऐसा ही लगता है। देश के जाबांज उनका जज्बा तो दिखता है। लेकिन डायरेक्टर का जो जादू है वो फिल्म में नहीं दिख पा रहा है। इंटरवल तक अक्षय कुमार फीके नजर आते हैं। जबकि वीर पहाड़िया ठीक ठाक करते हुए दिख रहे हैं।
ओम आहूजा, टैबी को छोटे भाई जैसा मानता है और वो एक मिशन में लापता हो जाता है तो उसकी वाइफ गीता यानी कि सारा अली खान उससे मदद मांगने के लिए आती है। पूरी कहानी इसी के इर्द गिर्द घूमती है। कुछ का तो मानना है कि फिल्म ने अच्छी शुरुआत की है लेकिन वहीं कई दर्शक इसे कमजोर बता रहे हैं।
पहले दिन क्या रहा ‘स्काई फोर्स’ का हाल
अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को गणतंत्र दिवस से दो दिन पहले रिलीज किया गया है। इससे लोगों को उम्मीद है कि ये फिल्म 26 जनवरी को बंपर कमाई करेगी। इस फिल्म में सारा अली खान और वीर पहाड़िया की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। ऐसे में अब ‘स्काई फोर्स’ के पहले दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग डे पर खबर लिखते तक 78 करोड़ रुपये कमाए। फाइनल आंकड़े और भी बेहतर हो सकते हैं।
अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास इस वक्त कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं। साल 2025 में अक्षय ‘हाउसफुल 5’, ‘हेरा फेरी 3’, ‘भूत बंगला’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे। तो वहीं सारा अली खान इस वक्त अपनी फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ को लेकर चर्चा में हैं।





