
‘Harry Potter’ का जादुई सफर फिर शुरू, HBO सीरीज का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
Harry Potter Trailer: फैंटेसी और जादू की दुनिया के दीवानों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। HBO ने अपनी मोस्ट अवेटेड टीवी सीरीज ‘हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन’ (Harry Potter and the Philosopher’s Stone) का ऑफिशियल टीजर-ट्रेलर रिलीज कर दिया है।
करीब 2 मिनट 37 सेकंड लंबे इस ट्रेलर ने फैंस को एक बार फिर हॉगवर्ट्स (Hogwarts) की पुरानी यादों और नोस्टाल्जिया से सराबोर कर दिया है। करीब 25 साल बाद पर्दे पर लौट रही इस कहानी को नए कलाकारों और फ्रेश विजुअल ट्रीटमेंट के साथ पेश किया जा रहा है।
ट्रेलर की मुख्य झलकियां
ट्रेलर की शुरुआत हैरी के साधारण अनाथ बच्चे से जादूगर बनने के सफर से होती है। हैरी, रॉन और हर्माइनी की एक्सप्रेस ट्रेन की यात्रा और सॉर्टिंग हैट (Sorting Hat) द्वारा ग्रिफिंडोर हाउस चुने जाने के दृश्य काफी रोमांचक हैं।
ट्रेलर में जादुई खेल क्विडिच (Quidditch) और सीक्रेट रूम्स के कई सीन्स दिखाए गए हैं, जो जे.के. रोलिंग (J.K. Rowling) की पहली किताब की याद ताजा करते हैं। हंस जिमर (Hans Zimmer) के नए बैकग्राउंड स्कोर ने इस फैंटेसी वर्ल्ड में एक नई जान फूंक दी है।
ये एक्टर बना नया ‘हैरी पॉटर’
इस बहुप्रतीक्षित सीरीज में ‘हैरी पॉटर’ के मुख्य किरदार में डोमिनिक मैकलॉघलिन नजर आएंगे, जबकि ‘हर्माइनी ग्रेंजर’ की भूमिका अरेबेला स्टैंटन (Arabella Stanton) और ‘रॉन वीस्ली’ का रोल अलास्टेयर स्टाउट (Alastair Stout) निभा रहे हैं। वहीं, ‘अल्बस डंबलडोर’ के रूप में दिग्गज अभिनेता जॉन लिथगो (John Lithgow), ‘प्रोफेसर स्नेप’ के किरदार में पापा एसिएडू (Paapa Essiedu) और ‘हैग्रिड’ की भूमिका में निक फ्रॉस्ट (Nick Frost) अपनी कलाकारी का जादू बिखेरेंगे।
कब और कहां होगी स्ट्रीम?
यह आठ एपिसोड की पहली सीजन सीरीज क्रिसमस 2026 (25 दिसंबर 2026) के मौके पर HBO Max पर प्रीमियर होगी। भारत में हॉलीवुड और फैंटेसी लवर्स इस शो को JioHotstar पर स्ट्रीम कर सकेंगे।
प्रत्येक सीजन जे.के. रोलिंग की एक-एक किताब पर आधारित होगा, जिससे इस जादुई दुनिया की हर छोटी से छोटी डिटेल दर्शकों तक पहुंच सकेगी।
ये भी पढ़े-‘Mirzapur The Movie’ की एडवांस बुकिंग का धमाका, रिलीज से पहले छापे नोट





