
Oscar 2025: ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस ने ट्रम्प की लगाई क्लास, बोलीं- ‘चुप कराने के लिए…’
Oscar 2025: स्पेनिश मूल की एक्ट्रेस कार्ला सोफिया गैस्कॉन ने हाल ही में ऑस्कर नॉमिनेशन हासिल कर इतिहास रच दिया है। वहीं इस सब के बीच उन्होंने अमेरिका के President Donald Trump के कमेंट पर पलटवार करते हुए उन्हें जवाब दिया है।
Oscar 2025: ऑस्कर अवॉर्ड 2025 की घोषणा कर दी गई है। वहीं 23 जनवरी 2025 को 97वें ऑस्कर नॉमिनेशंनस का भी ऐलान कर दिया गया है। नॉमिनेशन में कार्ला सोफिया गैसकॉन (Karla Sofía Gascón) ने इतिहास रच दिया है। लोग ऑस्कर 2025 को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। स्पेनिश मूल की एक्ट्रेस कार्ला सोफिया गैस्कॉन ने हाल ही में ऑस्कर नॉमिनेशन हासिल कर इतिहास रच दिया है। वह ऐसा सम्मान पाने वाली पहली ट्रांसजेंडर कलाकार बन गई हैं। वहीं इस सब के बीच उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के कमेंट पर पलटवार करते हुए उन्हें जवाब दिया है।
ऑस्कर्स में नॉमिनेशन पाने वालीं पहली ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस
जानकारी के अनुसार कार्ला सोफिया गैसकॉन ऑस्कर्स में नॉमिनेशन पाने वालीं पहली ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस बन गई हैं। स्पेनिश एक्ट्रेस कार्ला सोफिया को ऑस्कर्स में बेस्ट एक्ट्रेस कैटिगरी में नॉमिनेशन मिला है और इसी के बाद से उनकी हर तरफ चर्चा हो रही है।
डॉनल्ड ट्रम्प को लेकर क्या बोलीं अभिनेत्री?
दरअसल हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली थी। राष्ट्रपति पद संभालते ही ट्रंप ने कई बड़े ऐलान किए थे। जिनमें से एक जेंडर को लेकर था। ट्रंप ने कहा था कि अब अमेरिका में सिर्फ दो ही जेंडर होंगे मेल और फीमेल। उन्होंने थर्ड जेंडर को नकारने की तरफ इशारा किया था। इस पर एक्ट्रेस ने अपनी राय रखते हुए राष्ट्रपति के लिए कहा था, ‘वह बेशर्म है, मुझे उम्मीद है कि दोनों पक्षों को चुप कराने के लिए जो कुछ भी होना होगा वह होगा।’
अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने कल गुरुवार 23 जनवरी को ऑस्कर 2025 के लिए नामांकनों की घोषणा की। इस बार के ऑस्कर नामांकन में ‘एमिलिया पेरेज’ का जलवा देखने को मिला। इस फिल्म ने सबसे ज्यादा 13 नामांकन प्राप्त किए हैं।





