बॉलीवुड से राजनीति तक: कंगना रनौत के करियर की पूरी कहानी

Kangana Ranaut: बॉलीवुड ‘क्वीन’ कंगना रनौत 23 मार्च को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं, जिन्होंने अपना फिल्मी सफर 17 साल की उम्र में शुरू किया। एक्ट्रेस से नेता बनी कंगना हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की सांसद हैं।

Kangana Ranaut: बॉलीवुड की ‘क्वीन’ और सांसद कंगना रनौत आज 23 मार्च को 40 साल की हो गई हैं। अभिनेत्री का जन्म हिमाचल प्रदेश के मंडी में हुआ और आज इसी लोकसभा सीट से वह भारतीय जनता पार्टी की सांसद भी हैं। फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति में सफलता हासिल कर चुकी एक्ट्रेस ने साल 2006 में अपने करियर की शुरुआत की थी। कंगना को इंडस्ट्री में 19 साल हो गए हैं और उन्होंने अभी तक 35 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इनमें से उनकी कुछ मूवीज हिट हुई, तो कई फ्लॉप रहीं। चलिए आज अभिनेत्री के जन्मदिन पर जानते हैं उनके करियर के बारे में।

Kangana Ranaut Bold Look

घर से भाग बॉलीवुड में कमाया नाम

कंगना रनौत के पिता अमरदीप रनौत बिजनेसमैन और मां स्कूल टीचर थीं। पिता बेटी को डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन कंगना का कुछ अलग करना था। मेडिकल की पढ़ाई के लिए कंगना को चंडीगढ़ के डीएवी स्कूल में भेजा गया था, जहां कंगना स्कूल में फ्रेशर्स नाइट फेयरवेल पार्टी में मॉडलिंग करती थीं। कंगना को मॉडलिंग इतनी पसंद आई कि उन्होंने स्कूल जाना बंद कर दिया।

दिल थामकर देखें कंगना रनौत की ये तस्वीरें

जब ये बात उनके पिता को पता चली तो उन्होंने कंगना की जमकर पिटाई की, लेकिन उन्होंने ठान लिया था कि वह एक्ट्रेस ही बनेंगीं और महज 15 साल की उम्र में उन्होंने घर छोड़ दिया था। उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत अस्मिता थिएटर ग्रुप से की। कमाल की बात यह है कि उन्होंने एक्टिंग की ट्रेनिंग मशहूर रंगमंच निर्देशक अरविंद गौड़ से ली। उनका पहला नाटक गिरीश कर्नाड का ‘रक्त कल्याण’ था।

डीप नेक कोट में कंगना का कहर

2006 में की करियर की शुरुआत

मुंबई आने के बाद कंगना रनौत ने कई मुश्किलें झेलीं, लेकिन 2006 में अनुराग बसु की फिल्म ‘गैंगस्टर’ से डेब्यू किया। फिल्म हिट रही और उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। उसी साल ‘वो लम्हें’ फ्लॉप रही। 2007 में ‘शाकालाका बूम बूम’ फ्लॉप हुई, जबकि ‘लाइफ इन अ… मेट्रो’ एवरेज रही। 2008 की ‘फैशन’ के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला।

Kangana Ranaut

2009–2011 के बीच ‘राज: द मिस्ट्री कंटीन्यूज़’, ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ और ‘तनु वेड्स मनु’ से पहचान मिली। 2013 में ‘क्रृष 3’ बड़ी हिट रही। इसके बाद ‘क्वीन’ (2014) और ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ (2015) के लिए लगातार दो नेशनल अवॉर्ड जीते। बाद में ‘रंगून’ सहित कई फिल्में फ्लॉप रहीं। 2019 में ‘मणिकर्णिका’ एवरेज रही, जबकि 2020 की ‘पंगा’ के लिए उन्हें चौथा नेशनल अवॉर्ड मिला। उनकी 2025 की फिल्म ‘इमरजेंसी’, जिसमें उन्होंने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया, बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

कंगना की तरह करें लाइट एंड नेचुरल मेकअप

राजनीति में दर्ज की जीत

कंगना रनौत भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद (MP) हैं, जो 2024 में हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र से चुनी गईं। उन्होंने कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वी विक्रमादित्य सिंह को 74,000 से अधिक वोटों से हराया। कंगना ने हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र से अपना पहला चुनाव जीता है।

kangana ranaut looks damm hot in white offshoulder jumpsuit |

Back to top button