Kangana Ranaut की बढ़ सकती है मुश्किले, Javed Akhtar से जुड़ा है मामला

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी संसद कंगना रनौत हमेशा किसी न किसी वजह से विवादों में फंस जाती हैं। अब जावेद ने कंगना के खिलाफ गैर जमानती वारंट की मांग की है।

Javed Akhtar Defamation Case: कई सालों से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और जावेद अख्तर के बीच कानूनी जंग छिड़ी हुई है। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद कंगना ने अपने इंटरव्यूज में जो कुछ भी कहा, उससे आहत होकर जावेद अख्तर ने एक्ट्रेस के खिलाफ मानहानि का दावा ठोक दिया। अब मुंबई कोर्ट ने एक्ट्रेस और BJP एमपी कंगना रनौत को आखिरी मौका दिया है। अदालत ने मंगलवार को कंगना को जावेद अख्तर मानहानि मामले में उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने से पहले एक लास्ट चांस दिया है।

लग चुकीं 40 तारीखें, एक भी दिन नहीं आईं कंगना

कंगना ने अपने वकील रिजवान सिद्दीकी के माध्यम से बांद्रा कोर्ट को सूचित किया कि वह संसद में थीं। इसी वजह से कोर्ट में उपस्थित नहीं हो पाईं। हालांकि, जावेद की ओर से पेश वकील जय के भारद्वाज ने एक आवेदन दायर कर कंगना की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने की मांग की। कंगना को कोर्ट में पेश होने की 40 तारीखें दी गईं, लेकिन वह एक भी दिन अदालत में उपस्थित नहीं रहीं।

जावेद अख्तर का कहना है कि कंगना ने इंटरव्यू में जो कुछ भी कहा उससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। इसके बाद कंगना ने भी जावेद अख्तर पर पलटवार किया था। तब से अब तक ये मामला कोर्ट में चल रहा है। हर बार यही खबर सुनने को आती है कि कंगना रनौत सुनवाई में शामिल नहीं हुईं। अब लगता है इस बार मामला गंभीर हो गया है। फैंस को डर है कि कंगना कहीं किसी मुश्किल में न पड़ जाएं।

Back to top button