
चिरंजीवी को विरासत के लिए पोते की उम्मीद; लड़की पैदा होने पर दिया विवादित बयान ‘घर लगता है लेडीज हॉस्टल…’
Chiranjeevi: राम चरण के पिता और मेगास्टार चिरंजीवी अपने बयान के कारण विवादों में फंस गए हैं। उन्होंने एक इवेंट में विरासत को आगे बढ़ाने के लिए पोते की इच्छा जाहिर की है, इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब कोसा जा रहा है।
Chiranjeevi: साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन अब वह एक ऐसी वजह से चर्चा में आए हैं, जिसके चलते लोग सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने एक ऐसा कमेंट कर दिया है, जिसके कारण उनकी खूब किरकिरी हो रही है। लोग उन्हें लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। दरअसल, उन्होंने कहा है कि उन्हें अपनी विरासत को आगे ले जाने के लिए पोता चाहिए।
घर लगता है वुमन हॉस्टल जैसा- चिरंजीवी
चिरंजीवी ने इस इवेंट में कहा कि जब भी मैं घर पर होता हूं, मुझे ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगता कि मैं अपनी पोतियों के साथ हूं, मुझे तो ऐसा लगता है कि मैं वुमन हॉस्टल का वो वार्डन हूं, जिसे चारों ओर से तमाम महिलाओं से घिरा हुआ है. अब मैं चरण (बेटे राम चरण) से यही चाहता हूं कि कम से कम इस बार तो उसे बेटा हो जाए ताकि हमारी विरासत भी आगे बढ़े. आगे चिरंजीवी ने मुस्कुराते हुए कहा कि मुझे तो डर है कि कहीं उन्हें फिर से लड़की ही न हो जाए, उनकी बेटी तो उनकी आंखों का तारा है.
Dear Chiranjeevi garu,
— Sudhakar Udumula (@sudhakarudumula) February 12, 2025
I have respect for you as an actor. However, I would appreciate some clarification on your recent statement.
It came across as misogynistic and seemed to imply that a legacy can only be carried forward by a male child or men. Did you truly mean to suggest… pic.twitter.com/2ylwxsSXut
महिला यूजर बोली- यह भयानक है, निराशाजनक है
सोशल मीडिया पर चिरंजीवी के इस विवादित बयान का वीडियो वायरल हो रहा है। एक X यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘चिरंजीवी को डर है कि उनके बेटे राम चरण की एक और बेटी हो सकती है। 2025 में, एक मर्द उत्तराधिकारी के लिए ऐसा जुनून? यह निराशाजनक है, लेकिन आश्चर्यजनक नहीं। प्लीज नोट- मेरी एक लड़की है, और मैंने सैकड़ों लोगों से सुना है कि मैं अगला बेटा पैदा करूंगी। यह भयानक लगता है जब लोग चाहते हैं कि हम उन चीजों को कंट्रोल करें जो मैं नहीं कर सकती।’
साल 2023 में पिता बने थे राम चरण
चिरंजीवी के वीडियो पर लोगों का कहना है कि वह लड़की और लड़के में भेदभाव करते हैं। कुछ उन्हें ‘जोकर’ बता रहे हैं। उनका कहना है कि वो जो बोलते हैं या तो वो विवादित होता है या महिला विरोधी।
चिरंजीवी के बेटे-बहू राम चरण और उपासना ने जून, 2023 में अपनी बेटी का स्वागत किया था। उनकी बेटी का नाम कलिन कारा कोनिडेला है। राम और उपासना ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है।





