
Bhool Chuk Maaf Teaser: शादी का लड्डू खाने में फेल राजकुमार राव, टीजर देख नहीं रुकेगी हंसी
Bhool Chuk Maaf Teaser: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की अपकमिंग फिल्म ‘भूल चूक माफ‘ का टीजर रिलीज हो गया है। रोमिंटिक कॉमेडी इस फिल्म में राजकुमार राव अपने अंदाज में सबको गुदगुदाते नजर आ रहे हैं।
Bhool Chuk Maaf Teaser: अभिनेता राजकुमार राव को पिछली बार फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में देखा गया था, जिसमें उनकी अदाकारी की तारीफ तो हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह औंधे मुंह गिरी।
आने वाले समय में राजकुमार एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। ‘भूल चुक माफ’ भी इन्हीं में से एक है। इसमें उनकी जोड़ी पहली बार अभिनेत्री वामिका गब्बी के साथ बनी है। अब आखिरकार ‘भूल चुक माफ’ का टीजर सामने आ गया है।
माजरा समझना टीजर में थोड़ा मुश्किल
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का टीजर रिलीज हुआ। फिल्म में राजकुमार राव की शादी की तैयारी चल रही है और वो बेहद खुश दिख रहे हैं, लेकिन जल्द ही आपको पता लगेगा कि उनकी बात शादी तक पहुंच ही नहीं पा रही। हालांकि, माजरा समझना टीजर में थोड़ा मुश्किल है, लेकिन जो भी हो रहा है उसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक सकेंगे।
Din hai untees ya tees? Fark hai bas unnees-bees! Par yeh hai kya masla? Jaaniye 10 April ko in cinemas, tab tak Bhool Chuk Maaf ho! 😅🙏
— Maddockfilms (@MaddockFilms) February 18, 2025
Dinesh Vijan presents #BhoolChukMaaf starring Rajkummar Rao & Wamiqa Gabbi directed & written by Karan Sharma. pic.twitter.com/WNHW8lGfuc
सानिया मिर्जा के बेटे की बॉलीवुड में एंट्री? फराह खान ने कही ऐसी बात छूट जाएगी हंसी
राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म भूल-चूक माफ का धांसू टीजर रिलीज हो गया है। भरपूर कॉमेडी के साथ फिल्म आपको ठहाके लगाने पर मजबूर कर देगी। वामीका गब्बी के साथ राजकुमार राव फिल्म में शादी करने जा रहे हैं, लेकिन शादी की तारीख में कुछ झोल है। यहां 29 और 30 का फर्क है, असलियत क्या है यह तो आपको फिल्म देखकर ही पता चलेगा। फिल्म को करण शर्मा ने डायरेक्ट किया है दिनेश विजन इसके प्रोड्यूसर हैं। फिल्म 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।





