Chhorii 2′ का दिल दहलाने वाला टीजर जारी, रोंगटे खड़े कर देगी कहानी

Chhorii 2 Teaser: साल 2021 में आई विशाल फुरिया की हॉरर फिल्म छोरी के सीक्वल का टीजर रिलीज़ हो चुका है। फिल्म में नुसरत भरूचा के साथ सोहा अली खान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

Chhorii 2 Teaser: ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो की बहुप्रतीक्षित हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘छोरी 2’ का टीज़र रिलीज़ हो चुका है। विशाल फुरिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नुसरत भरूचा के साथ सोहा अली खान की एंट्री होने जा रही है। फिल्म निर्माताओं ने टीज़र के साथ फिल्म की रिलीज़ डेट का भी ऐलान कर दिया है।

एक मां के संघर्ष की दिलचस्प कहानी

टीजर की शुरुआत एक बच्ची से होती है जो खेत में अपनी मां को ढूंढती है और तभी उसे कोई ताकत कुएं में ले जाती है। नुसरत भरूचा अपनी बच्ची ईशानी को ढूंढते-ढूंढते एक ऐसी जगह आ जाती है जहां सिर्फ खतरा और रहस्य छुपा है। टीजर में रहस्यमयी ताकतों और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एक मां के संघर्ष की दिलचस्प कहानी दिखाई गई है। टीजर का एक-एक सीन दिल दहलाने वाला है। भूतनी बनीं सोहा अली खान वाकई लोगों के दिल में डर भरने के लिए काफी है।

सोहा अली खान ने छोरी 2 में खौफनाक रुप में नजर आएंगी. टीजर में उन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो चुके हैं. एक यूजर ने छोरी 2 का टीजर देखते ही कहा है, ‘सोहा काफी खतरनाक लग रही हैं.’ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘अब इंतजार नहीं हो रहा है, ये फिल्म धांसू होने वाली है.’ यह 11 अप्रैल से ओटीटी पर देखा जा सकता है। 

Back to top button