‘Sanam Teri Kasam’ ने  री-रिलीज में उड़ाया गर्दा, बॉक्स ऑफिस पर मचा तांडव

Sanam Teri Kasam Re-Release: Harshvardhan Rane की Sanam Teri Kasam ने Ranbir Kapoor और Deepika Padukone की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

Sanam Teri Kasam Re-Release Box Office Collection: हर्षवर्धन राणे ( Harshvardhan Rane ) और मावरा हुसैन स्टारर ‘सनम तेरी कसम’ 9 साल बाद 7 फरवरी को दोबारा रिलीज हुई. फिल्म ऑरिजनल रिलीज के ग्रॉस कलेक्शन से भी ज्यादा कमाई कर रही है. साल 2016 में जब यह पहली बार रिलीज हुई थी, तब इसने (Sanam Teri Kasam ) कुल कलेक्शन 9.11 करोड़ रुपए का किया था, जोकि अब इसने 2 दिन में ही इससे ज्यादा कमा लिए. री-रिलीज के ओपनिंग डे पर ही ‘सनम तेरी कसम’ ने ओपनिंग डे पर 5.14 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि दूसरे दिन इसने 6.22 करोड़ रुपए कमाए.

तीसरे दिन छाया सनम तेरी कसम

सनम तेरी कसम ने री-रिलीज के पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपये के करीब कारोबार किया था और दूसरे दिन बिजनेस 5 करोड़ रुपये के आसपास रहा था। अब सनम तेरी कसम को संडे का फायदा मिला और कमाई में बढ़ोतरी आई। इंडिया फोरम्स के मुताबिक, राधिका राव और विनय सप्रू के निर्देशन में बनी फिल्म ने तीसरे दिन रविवार को 5.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 14.75 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, सनम तेरी कसम ने ओरिजिनल रिलीज में सिर्फ 9 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। 

नए रिकॉर्ड रच डाले. ये री-रिलीज़ होने वाली फिल्मों में सबसे ज़्यादा ओपनिंग पाने वाली फिल्म बन गई है. इससे पहले Ranbir Kapoor और Deepika Padukone की Yeh Jawaani Hai Deewani को री-रिलीज़ पर तगड़ी ओपनिंग मिली थी. बीती 03 जनवरी को री-रिलीज़ हुई ‘ये जवानी है दीवानी’ ने पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं ‘सनम तेरी कसम’ के मेकर्स ने बताया कि री-रिलीज़ पर फिल्म को 5.14 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली.

साल 2016 में ‘सनम तेरी कसम’ ने भारत में 9.11 करोड़ रुपये का लाइफ़टाइम कलेक्शन किया था. जबकि दुनिया भर में इसकी कमाई 16.03 करोड़ रुपये थी. ‘सनम तेरी कसम’ को उस समय बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा अच्छा रिस्पांस नहीं मिला. लेकिन 5 करोड़ में बनी फिल्म बजट के हिसाब से ज्यादा कलेक्शन कर सफल साबित हुई थी.

ये भी पढ़े

Ranveer Allahbadia का समय रैना के शो में कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

फिल्म इंडस्ट्री को सपोर्ट और WAVES Summit के लिए एकता कपूर ने PM मोदी को कहा शुक्रिया…

Back to top button