
SS Rajamouli की फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, फैंस के लिए गुड न्यूज
Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा को अगर आप भी हिंदी फिल्मों में देखने का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए गुड न्यूज साबित हो सकती है.
एस एस राजामौली ‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ की सक्सेस के बाद अब ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म बनाने जा रहे हैं। SS Rajamouli और Mahesh Babu की फिल्म को लेकर कई दिनों से चर्चा चल रही है. इसे SSMB29 नाम से बुलाया जा रहा है. जंगल एडवेंचर पर बेस्ड इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम शुरू हो चुका है. इसे इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है. राजामौली इस फिल्म के लिए खुद को ट्रेन कर रहे हैं. ताज़ा जानकारी ये है कि राजामौली की इस फिल्म में Priyanka Chopra दिखाई देंगी.
एसएस राजामौली के साथ प्रियंका चोपड़ा
एसएस राजामौली के इस अनूठे अफ्रीकी जंगल एडवेंचर फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है। लेकिन इसमें महेश बाबू भगवान हनुमान के गुणों वाले एक रिसर्चर की भूमिका में होंगे। ‘पिंकविला’ की रिपोर्ट के मुताबिक, राजामौली इस फिल्म में ‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ के बाद एक महाकाव्य कहानी लेकर आ रहे हैं। फिल्म अप्रैल 2025 में फ्लोर पर आ जाएगी और इसमें महेश बाबू के साथ प्रियंका चोपड़ा को कास्ट कर लिया गया है।
खबर आई थी कि SSMB29 के लिए दुनियाभर से एक्टर्स को कास्ट किया जा रहा है. इंडोनेशिया की एक्ट्रेस चेल्सी इसलान का नाम लगातार फिल्म से जुड़ता रहा है मगर मेकर्स ने कुछ भी कंफर्म नहीं किया. राजामौली का प्लान है कि शूट के साथ-साथ फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम भी चलता रहे. ताकि फिल्म का कम तय डेडलाइन में पूरा हो जाए. बताया जा रहा है कि ये 2028 में रिलीज़ होगी.





