राजपाल यादव को दिल्ली HC से बड़ा झटका, चेक बाउंस केस में हुआ फैसला

Rajpal Yadav: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामलों में दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने निचली अदालत द्वारा दी गई सजा को बरकरार रखते हुए उनकी याचिका को खारिज कर दिया है।

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: बॉलीवुड के मशहूर हास्य अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) से अभिनेता को एक बड़ा झटका लगा है। अदालत ने चेक बाउंस के कई मामलों में निचली अदालत (Trial Court) द्वारा दी गई सजा और दोषसिद्धि के खिलाफ दायर राजपाल यादव की याचिका को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका

राजपाल यादव ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में एक पुनर्विचार याचिका दायर की थी। अभिनेता की मांग थी कि निचली अदालत द्वारा उन्हें दोषी ठहराने और सजा सुनाने के फैसले को रद्द (रद) किया जाए। हालांकि, दिल्ली हाई कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राजपाल यादव की इस चुनौती को स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया और उनकी अपील को खारिज कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा विवाद राजपाल यादव से जुड़े कई चेक बाउंस (Cheque Bounce) के मामलों से संबंधित है। इससे पहले, निचली अदालत (ट्रायल कोर्ट) ने इन मामलों की सुनवाई करते हुए अभिनेता को दोषी पाया था और उन्हें सजा सुनाई थी। इसी फैसले से राहत पाने के लिए राजपाल ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जहां से शुक्रवार को उन्हें कोई राहत नहीं मिली।

ये भी पढ़े- Dhamaal 4 Review: कमजोर VFX और फीकी कॉमेडी ने बिगाड़ा खेल, जानिए कैसी है ‘धमाल 4’

राजपाल यादव बॉलीवुड के एक जाने-माने अभिनेता हैं जो अपनी बेहतरीन कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। हाल के दिनों में वे अपनी आगामी फिल्मों जैसे ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome to the Jungle) और ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। लेकिन कानूनी मोर्चे पर इस झटके ने उनकी मुश्किलों को एक बार फिर बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़े- Raghav Juyal: कंफर्म हुआ शहनाज-राघव का रिश्ता? हाथों में हाथ डाले दिखा रूमर्ड कपल

Back to top button