डिलीवरी से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे दीपिका और रणवीर, बप्पा का लिया आशीर्वाद

Deepika Padukone Delivery: बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही अपने घर में नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। बच्चे के जन्म से ठीक पहले यह कपल बप्पा का आशीर्वाद लेने मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचा। यह खूबसूरत जोड़ी जल्द अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करेगी।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में दीपिका पादुकोण पारंपरिक ड्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं रणवीर सिंह कुर्ते-पायजामे में उनके साथ दिखाई दिए।

बप्पा के दर्शन का वीडियो वायरल

बीते दिन ‘धुरंधर’ अभिनेता रणवीर सिंह लाल बाग के राजा के दरबार पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बप्पा के आगे मत्था टेका और प्रार्थना कर आशीर्वाद लिया। आज वे अपनी पत्नी चर्चित अदाकारा दीपिका के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं। दीपिका जल्द दूसरी बार मां बनेंगी। इससे पहले उन्होंने भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया है। कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिनमें दीपिका का बेबी बंप साफ देखा जा सकता है। चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Live New India (@livenewindia01)

ये भी पढ़े-Daayra Review: फिल्म में छाए पृथ्वीराज-करीना कपूर, रोंगटे खड़े कर देगी फिल्म

रणवीर और दीपिका साल 2024 में अपनी पहली संतान बिटिया दुआ के जन्म से पहले भी बप्पा के दरबार में पहुंचे थे। तब भी कपल ने सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर आशीर्वाद लिया था। अब दूसरे बच्चे के स्वागत से पहले भी दोनों मंदिर दर्शन करने पहुंचे। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर इन दिनों आगामी फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं, दीपिका ‘राका’ और ‘किंग’ में नजर आएंगी।

ये भी पढ़े-रणवीर सिंह 1000 बेटियों की पढ़ाई का उठाएंगे खर्च, आलिया-रणबीर संवारेंगे 20 स्कूल

Back to top button