
दुल्हन बनेंगी सोनाक्षी सिन्हा, ब्वॉयफ्रेंड जहीर संग लेंगी सात फेरे…
Bollywood: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) काफी समय से जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। अब खबर आ रही है कि वह और जहीर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ की सफलता का आनंद उठा रही हैं। इसमें उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हो रही है। इसके अलावा सोनाक्षी पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री पिछले कुछ समय से अभिनेता जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। अब सोनाक्षी और जहीर शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं।
कब शादी कर रहीं सोनाक्षी?
खबर आ रही है कि सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) सालों तक डेटिंग के बाद जहीर के साथ अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने की तैयारी में हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दबंग’ एक्ट्रेस सिर्फ 13 दिन बाद दुल्हन बनने जा रही हैं। वह 23 जून को जही के साथ जीने-मरने की कसमें खाएंगी।
बता दें कि इन अटकलों पर सोनाक्षी, जहीर और उनकी फैमिली की तरफ से अभी तक इस रिपोर्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। याद दिला दें कि सोनाक्षी और ज़हीर पिछले 4-5 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को भले एक साथ घूमते हुए, पार्टी करते हुए देखा जाता है लेकिन दोनों ने कभी अपने इस रिश्ते सरेआम स्वीकार नहीं किया है।





