Haiwaan Teaser: ना डॉयलाग, ना कोई आवाज, सिर्फ म्यूजिक और सीन से डरा रहा ‘हैवान’ का टीजर

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'हैवान' का टीजर रिलीज हो गया है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को रिलीज होगी।

Haiwaan Teaser Out: बॉलीवुड के दो दिग्गज सुपरस्टार्स अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की बहुप्रतीक्षित साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ (Haiwaan) का पहला टीजर आखिरकार आउट हो गया है। थ्रिल, सस्पेंस और खौफनाक बैकग्राउंड म्यूजिक से भरपूर इस टीजर ने दर्शकों की उत्सुकता को चरम पर पहुंचा दिया है।

दिग्गज फिल्ममेकर प्रियदर्शन (Priyadarshan) के निर्देशन में बनी इस फिल्म से दोनों सितारे करीब 18 साल बाद एक साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।

अक्की ने शेयर किया टीजर

अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर फिल्म का टीजर शेयर करते हुए एक रहस्यमयी कैप्शन लिखा वह खतरे को सुनता है… मैं ही खतरा हूं! अब जीत किसकी होगी? हीरो या हैवान?

टीजर की झलक में दिखाया गया है कि सैफ अली खान एक दृष्टिबाधित (नेत्रहीन) व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जो अपनी सुनने की क्षमता से खतरे को भांप लेता है, वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार एक बेहद खतरनाक और अनप्रिडिक्टेबल विलेन के रूप में सामने आते हैं। टीजर के अंत में गूंजती डरावनी हंसी दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देती है।

अक्षय और सैफ की जोड़ी की वापसी

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी ने 90 के दशक में ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ और ‘आरज़ू’ जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता था। आखिरी बार दोनों साल 2008 में आई फिल्म ‘टशन’ में साथ नजर आए थे। अब 18 साल के लंबे इंतजार के बाद प्रियदर्शन दोनों को एक डार्क और इंटेंस थ्रिलर की दुनिया में आमने-सामने लाए हैं।

ये भी पढ़े-‘Batwara 1947’ से आगे इमरान हाशमी की ‘Awaarapan 2’, तगड़ी है एडवांस बुकिंग

ओप्पम का रीमेक हैवान

दरअसल फिल्म हैवान प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनने वाली साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ओप्पम का आधिकारिक रीमेक है। जिसमें मोहनलाल के अलावा अभिनेता पी. समुथिरकानी ने अहम भूमिका अदा की थी, ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी और हैवान के रूप में इसका रीमेक आ रहा है।

फिल्म 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर के थिएटर्स में दस्तक देने जा रही है। अक्षय कुमार के लिए यह साल 2026 की तीसरी बड़ी रिलीज होगी।

ये भी पढ़े-Mirzapur Trailer: गद्दी के लिए फिर होगा महासंग्राम, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

Back to top button