Renjith Arrested: सेट पर एक्ट्रेस से रेप की कोशिश, मलयालम डायरेक्टर हुए गिरफ्तार

Malyalam Director Renjith Arrested: मलयालम सिनेमा के डायरेक्टर और एक्टर रंजीत को यौन शोषण के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. एक एक्ट्रेस ने रेप की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

Malyalam Director Renjith Arrested: मशहूर मलयालम फिल्म निर्देशक रंजीत को यौन शोषण के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। आज बुधवार को कोच्चि की एक अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब रंजीत पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन (SIT) टीम करेगी। जिस एक्ट्रेस ने डायरेक्टर पर आरोप लगाया है वो उनकी नई फिल्म में काम कर रही थी. एक्ट्रेस ने पुलिस में सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस दर्ज कराया है. जानें क्या है पूरा मामला?

दो दिनों तक पीछा कर पकड़ा

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी डायरेक्टर का दो दिनों तक पीछा किया. रंजीत को गिरफ्तार करने के लिए एक स्पेशल टीम का गठन भी किया गया था. पुलिस कमिश्नर ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है और महिलाओं के खिलाफ ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

अश्वथी गिगी का बयान

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस अश्वथी गिगी ने बताया कि एक युवा अभिनेत्री ने रंजीत पर फिल्म की शूटिंग के दौरान यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस शिकायत के आधार पर 28 मार्च को FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने सबूत जुटाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह भी बताया कि अभिनेत्री के बयान के आधार पर रंजीत पर यौन उत्पीड़न और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़े- Aditya Dhar ने चुराई ‘धुरंधर 2’ की कहानी? इस फिल्म मेकर ने लगाया आरोप

जमानत पर सुनवाई आज

पुलिस ने बताया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही इस तरह के दो और मामले दर्ज हैं. इस घटना के बाद मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की सुरक्षा पर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं. वहीं रंजीत की ओर से एक कोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई गई है, जिसपर आज ही सुनवाई होगी.

ये भी पढ़े- Ramayana से क्लैश नहीं चाहते कार्तिक, रोमांटिक फिल्म की दृश्यम 3 से होगी टक्कर

FEFKA से हटाया गया

यौन शोषण मामले में गिरफ्तारी के बाद रंजीत की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. फिल्म इंप्लोइज़ फेडरेशन ऑफ केरला यानी FEFKA से रंजीत को निलंबित कर दिया गया है. रंजीत फेफका के सदस्य थे. फेफका के महासचिव बी उन्नीकृष्णन ने कहा कि रंजीत के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़े- Ramayana: रणबीर को देख मंत्रमुग्ध हुआ लॉस एंजेलिस! फैंस बोले ‘फिल्म नहीं इमोशन…’

Back to top button