
Ramayana: रणबीर को देख मंत्रमुग्ध हुआ लॉस एंजेलिस! फैंस बोले ‘फिल्म नहीं इमोशन…’
Ramayana Teaser Launch Event: रणबीर कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम के अपने रोल की पहली झलक लॉस एंजेलिस में दिखाई। सोमवार को वहां हुए एक इवेंट में रणबीर कपूर और नितेश तिवारी ने फिल्म को लेकर बात की।
Ramayana Teaser: मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण का इंतजार अब खत्म होने वाला है। रणबीर कपूर और डायरेक्टर नितेश तिवारी की इस मेगा-बजट फिल्म का टीज़र 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज किया जाएगा। खास बात यह है कि 2 मिनट 38 सेकेंड लंबे इस टीज़र को सेंसर बोर्ड से U रेटिंग मिली है, यानी इसे हर उम्र के दर्शक देख सकेंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल सर्टिफिकेशन इमेज में टीज़र की अवधि और रेटिंग की जानकारी सामने आई है। इसकी लंबाई किसी ट्रेलर के बराबर मानी जा रही है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
लॉस एंजेलिस में दिखाई पहली झलक
फिल्म की पहली झलक हाल ही में लॉस एंजेलिस में आयोजित एक खास इवेंट में दिखाई गई। इस दौरान रणबीर कपूर ने भगवान राम के चरित्र की महत्ता पर बात करते हुए कहा कि भगवान राम सदियों से अरबों लोगों के लिए आदर्श रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम करुणा, साहस, धर्म और क्षमा के प्रतीक हैं और उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम इसलिए कहा जाता है क्योंकि वे आदर्श जीवन का मार्ग दिखाते हैं। इस दौरान नितेश तिवारी ने भी रामायण के मूल्यों और फिल्म के विज़न पर अपनी बात रखी।
इस दिन सुबह होगा ग्लोबल लॉन्च
फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के मुताबिक टीज़र का ग्लोबल लॉन्च 2 अप्रैल को सुबह 9 बजे से 10:30 बजे के बीच किया जाएगा। इसके लिए भारत समेत कई देशों में विशेष इवेंट्स की योजना बनाई गई है। मेकर्स फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत हनुमान जयंती से करना चाहते हैं ताकि धार्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव को दर्शकों तक मजबूत तरीके से पहुंचाया जा सके। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म को इसी साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है।
ये भी पढ़े- Alka Yagnik: खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं सुरों की मल्लिका, 2 साल से नहीं गा पा रहीं गाना
दमदार स्टारकास्ट ने बढ़ाई उत्सुकता
महर्षि वाल्मीकि की रामायण पर आधारित इस फिल्म की स्टारकास्ट भी चर्चा में है। फिल्म में बॉलीवुड के कई बड़े नाम शामिल किए गए हैं। इनमें लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, अरुण गोविल, शीबा चड्ढा, काजल अग्रवाल, कुणाल कपूर और फैसल मलिक जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
- रणबीर कपूर – भगवान राम
- साई पल्लवी – माता सीता
- यश – रावण
- सनी देओल – भगवान हनुमान
- रवि दुबे – लक्ष्मण
बड़ी स्टारकास्ट, हाई-एंड VFX और दो भागों में बनने वाली इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में गिना जा रहा है। ‘रामायण’ दो पार्ट में रिलीज होगी, पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 को थिएटर्स में आएगा. इससे पहले जुलाई 2025 में फिल्म का इंट्रोडक्शन वीडियो जारी किया गया था.
ये भी पढ़े- Mahira Sharma: फिर बनेगी बॉलीवुड-क्रिकेट की जोड़ी? सिराज के वीडियो ने बढ़ाई हलचल




