राम चरण के बर्थडे पर फैंस को तोहफा, जलती बीड़ी, तीखे तेवर… RC16 से फर्स्ट लुक आउट

Ram Charan Birthday: साउथ एक्टर राम चरण के जन्मदिन के अवसर पर ‘आरसी 16’ के निर्माताओं ने उनकी अपकमिंग फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया है। मेकर्स ने आज सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर कर फिल्म का नाम भी बताया है।

Ram Charan Birthday: राम चरण की 16वीं फिल्म के निर्देशक बुची बाबू सना ने फिल्म टाइटल के साथ ही अभिनेता का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी कर दिया है। बुची बाबू सना ने राम चरण के दो पोस्टर जारी किए। पहले में राम चरण का क्लोज अप है, जबकि दूसरे में रेड और ब्लू कलर की स्ट्राइप्ड शर्ट पहने दिख रहे हैं। इस दौरान उनके हाथ में कोई हथियार भी नजर आ रहा है। दोनों ही पोस्टर में उनके बाल, दाढ़ी बढ़े हुए और चेहरे पर गंभीर भाव हैं। अभिनेता का किरदार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ के किरदार से मिलता नजर आया।

अभिनेता राम चरण ने शेयर किया पोस्ट (RC16 First Look And Title Out)

फिल्म से सुपरस्टार के दो पोस्टर भी सामने आए हैं. पहले पोस्टर मों राम चरण लंबे बाल, बढ़ी हुई दाढ़ी और मुंह में जलती हुई बीड़ी दबाए नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनकी आंखों में गुस्सा भी देखने को मिल रहा है. पोस्टर को अभिनेता राम चरण ने शेयर करते हुए लिखा, “पहचान की लड़ाई!”

फिल्म की यूनिट के करीबी सूत्रों का दावा है कि फिल्म को बड़े पैमाने पर शूट किया गया है, जिसका बजट ज्यादा है, लुभावने सीन्स हैं और मॉडर्न टेक्निक से लबरेज एक्शन सीन्स हैं। कन्नड़ अभिनेता शिव राजकुमार भी ‘पेड्डी’ में महत्वपूर्ण और पावरफुल किरदार में नजर आएंगे।

फिल्म का निर्माण वेंकट सतीश किलारू ने मैत्री मूवी मेकर्स के साथ किया है। बहुप्रतीक्षित फिल्म में राम चरण के साथ अभिनेत्री जान्हवी कपूर, शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा समेत अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म के संगीत को संगीतकार एआर रहमान ने तैयार किया है, जबकि इसके सीन कैमरामैन आर. रत्नावेलु ने शूट किए हैं। अविनाश कोल्ला फिल्म के प्रोडक्शन डिजाइनर हैं। सिनेमाघरों में पेड्डी कब रिलीज होगी इसे लेकर फिल्म निर्माताओं ने कोई जानकारी नहीं दी है।

Back to top button