Bigg Boss 20: कैप्टंसी टास्क में बेकाबू हुए आसिफ खान, काजी तौकीर से हाथापाई

Bigg Boss 20: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20‘ के चौथे एपिसोड में घर के अंदर जबरदस्त हंगामा और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। घर के पहले कैप्टंसी टास्क के दौरान माहौल इतना गरम हो गया कि अभिनेता आसिफ खान और गायक काजी तौकीर के बीच तीखी झड़प के बाद हाथापाई की नौबत आ गई।

टास्क के दौरान आपा खो चुके आसिफ ने काजी पर हमला करने की कोशिश की और उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जिसके बाद अन्य घरवालों को बीच-बचाव कर मामला शांत कराना पड़ा।

किचन ड्यूटी पर घमासान

एपिसोड की शुरुआत में बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम और मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के बीच किचन की जिम्मेदारियों को लेकर तीखी बहस हो गई। मैरी कॉम ने आरोप लगाया कि रीति घर का कोई काम सही तरीके से नहीं कर रही हैं। बातचीत के दौरान मैरी कॉम ने रीति को बॉडी शेम करते हुए ‘मोटी’ कह दिया, जिस पर आसिफ खान और लव गिल ने तुरंत मैरी कॉम को टोकते हुए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल न करने की सलाह दी। हालांकि, बाद में दोनों ने गले मिलकर अपने मनमुटाव को खत्म कर लिया।

आम्रपाली दुबे भी भिड़ी 

कैप्टंसी टास्क ‘बीबी मूवी थिएटर’ के दौरान भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे और काजी तौकीर के बीच भी तीखी नोकझोंक हुई। आम्रपाली ने काजी को घर की ‘सबसे नेगेटिव एनर्जी’ करार दिया। इसके अलावा, टास्क में धक्का-मुक्की को लेकर रैपर यंग डीएसए (Yung DSA) और आम्रपाली के बीच भी बहस छिड़ गई। यंग डीएसए ने आरोप लगाया कि महिला प्रतियोगियों ने उन्हें असहज तरीके से धक्का दिया और टास्क में ‘वुमन कार्ड’ खेलने की कोशिश की जा रही है।

यंग डीएसए बने कैप्टन

कैप्टंसी की रेस में आसिफ खान, कुशाल तंवर (गुल्लू) और यंग डीएसए अंतिम दावेदार के रूप में आमने-सामने थे। पूरे घर में मचे भारी उपद्रव और धक्का-मुक्की के बीच यंग डीएसए ने समझदारी से अपना बचाव किया। रिपोर्टों के अनुसार, प्रतिस्पर्धियों को पछाड़ते हुए रैपर यंग डीएसए ने यह टास्क जीत लिया और वे सीजन 20 के घर के पहले कैप्टन बनने में कामयाब रहे।

ये भी पढ़े-‘हनुमान अंश’ की बंपर कमाई के बाद CM योगी से मिले फिल्म स्टार्स, तस्वीरें वायरल…

Back to top button