Ajay Devgn बने ‘क्राइम पेट्रोल’ के नए होस्ट, रिप्लेस किए जाने पर क्या बोले अनूप सोनी?

टीवी के पॉपुलर शो 'क्राइम पेट्रोल' में अनूप सोनी की जगह अब अजय देवगन होस्ट के रूप में नजर आएंगे।

Anup Soni Crime Patrol: छोटे पर्दे का मशहूर और सबसे चर्चित क्राइम शो क्राइम पेट्रोल’ (Crime Patrol) एक बार फिर नए अंदाज के साथ वापसी कर रहा है। लेकिन इस बार शो में सबसे बड़ा बदलाव इसके होस्ट को लेकर हुआ है। कई सालों तक दर्शकों के बीच ‘सतर्क रहिए, सावधान रहिए’ का मैसेज देने वाले अभिनेता अनूप सोनी की जगह अब बॉलीवुड के ‘सिंघम’ यानी अजय देवगन शो को होस्ट करेंगे।

अजय देवगन के शो से जुड़ने की खबरों पर अब अनूप सोनी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

‘शो से मेरा जुड़ाव बहुत खास’- अनूप सोनी

शो में अपनी जगह अजय देवगन की एंट्री पर अनूप सोनी ने बेहद शालीनता से जवाब दिया। उन्होंने एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान कहा इस विषय पर मेरे पास कहने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। ‘क्राइम पेट्रोल’ के साथ मेरा सफर बहुत लंबा और बेहद खास रहा है। सालों तक दर्शकों ने मुझे जो अपार प्यार और सम्मान दिया, उसके लिए मैं दिल से आभारी हूँ।

अनूप सोनी ने आगे कहा कि जब तक उनके करियर में ‘क्राइम पेट्रोल’ से बड़ा कोई प्रोजेक्ट नहीं आता, लोग उन्हें हमेशा इसी शो के लिए याद रखेंगे।

अजय देवगन के लिए कही ये बात

अजय देवगन को नया होस्ट बनाए जाने पर अनूप सोनी ने खुशी जताते हुए कहा मैं खुद अजय देवगन का बहुत बड़ा फैन हूँ। मुझे उनके साथ ‘गंगाजल’ और ‘अपहृत’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला है। अनूप ने उम्मीद जताई कि अजय देवगन अपनी खास पर्सनालिटी और स्टाइल से इस शो को एक नई ऊंचाई और नया नजरिया देंगे। उन्होंने पूरे मेकर्स और अजय देवगन को नए सीजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़े- Bigg Boss 20: नए प्रोमो में सलमान खान का जलवा, कंटेस्टेंट को मिलेगी अनोखी पॉवर

31 अगस्त से शुरू होगा नया सीजन

‘क्राइम पेट्रोल 2026’ का नया सीजन 31 अगस्त से टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन ने फिलहाल 15 एपिसोड्स की शूटिंग पूरी कर ली है। आगे के एपिसोड्स में उनकी मौजूदगी दर्शकों से मिलने वाले रिस्पॉन्स और टीआरपी पर निर्भर करेगी।

ये भी पढ़े- मोबाइल की लत ने पहुंचाया अस्पताल, साउथ एक्ट्रेस की हुई ₹3 लाख की सर्जरी

Back to top button