Bigg Boss 20: कंटेस्टेंट्स के नामों ने मचाई सनसनी, फैंस को प्रीमियर का इंतजार…

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20′ की तैयारियां जोरों पर हैं. सलमान खान एक बार फिर होस्ट के तौर पर लौटने वाले हैं. इस बार ‘बिग बॉस’ पिछले सीजन के मुकाबले जल्दी शुरू होगा.

Bigg Boss 20: रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ दर्शकों का ऑलटाइम फेवरेट हैं। प्रतिभागियों के बीच होने वाले लड़ाई-झगड़े, टास्क और ड्रामा…,सबकुछ पसंद किया जाता है। सलमान खान (Salman Khan) होस्टेड शो के अगले सीजन को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए सीजन बिग बॉस 20‘ की शूटिंग सितंबर से हो सकती है। इस बीच प्रतिभागियों के नामों को लेकर भी कयास लगने लगे हैं.

कब होगा शो का प्रीमियर?

अभिनेता के 21 सितंबर से आने वाले सीजन की शूटिंग शुरू करने की संभावना है। बिग बॉस 20 को लेकर उत्साह बढ़ रहा है और कई ऐसे नाम सामने आ रहे हैं जो सलमान खान के होस्ट किए जाने वाले इस शो के नए सीजन में कंटेस्टेंट के तौर पर दिख सकते हैं।

ये कंटेस्टेंट्स बन सकते हैं शो का हिस्सा

नए सीजन में जिन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, उनमें फैसल शेख (मिस्टर फैसु), रिधिमा गुप्ता, अंजलि अरोड़ा, जन्नत ज़ुबैर, आवेज दरबार और ऊर्फी जावेद शामिल हैं। अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग की वजह से ये सभी ऑनलाइन चर्चाओं में पसंदीदा बने हुए हैं।

इन कंटेस्टेंट्स की शो में दोबारा वापसी

एक तरफ जहां आवेज बिग बॉस के पिछले सीजन का हिस्सा रह चुके हैं वहीं उर्फी जावेद शो के पहले OTT सीजन का हिस्सा थीं, इसलिए उनका वापस आना दर्शकों के लिए काफी रोमांचक होगा। इनके अलावा, नए सीजन के लिए अरबाज पटेल, भागीरथ भट्ट, भव्य सिंह, रुरू ठाकुर और तुषार करवार के नामों पर भी विचार किए जाने की खबर है।

ये भी पढ़े- Sanchita Ugale Died: एक्ट्रेस संचिता उगले ने किया सुसाइड, ‘छावा’ में एक्टिंग से जीता था दिल

हालांकि मेकर्स की तरफ से किसी भी कंटेस्टेंट के बारे में कोई कन्फर्मेशन नहीं मिला है और ऑनलाइन सामने आए नाम सिर्फ अंदाजे हैं, फिर भी इस संभावित लिस्ट ने काफी चर्चा पैदा कर दी है और शो के फैन्स अब और इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

बिग बॉस के 19वें सीजन में गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने विजेती की ट्रॉफी उठाई थी अब देखना दिलचस्प होगा कि 20वें सीजन में कोन विनर बनता है।

Back to top button