Sanchita Ugale Died: एक्ट्रेस संचिता उगले ने किया सुसाइड, ‘छावा’ में एक्टिंग से जीता था दिल

Sanchita Ugale Died: टीवी और फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स की मानें, तो उन्होंने आत्महत्या कर ली है। संचिका ने मौत से पहले एक इंस्टा रील शेयर किया है।

Sanchita Ugale Died:  टीवी इंडस्ट्री से काफी शॉकिंग खबर आ रही है. दरअसल एक्ट्रेस संचिता उगले ने सुसाइड कर ली है. वे 30 साल की थीं. संचिता मुंबई से सटे नालासोपारा इलाके में स्थित अचोले पुलिस स्टेशन कि ज्यूरिडिक्शन में रहती थीं. घटना कल शाम 6:30 बजे से लेकर 7:30 बजे के बीच की बताई जा रही है. वहीं एक्ट्रेस संचिता उगाले के अचानक निधन की दुखद खबर से टीवी इंडस्ट्री सदमे में है.

संचिता उगले ने साड़ी से लगाई फांसी

टीवी इंडस्ट्री की एक लोकप्रिय अदाकारा के तौर पर अपनी पहचान बनाने वालीं संचिता उगले की सुसाइड की खबर ने हर किसी को झकझोर के रख दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक 15 जून सुबह मुंबई के नालासोपारा स्थित घर में संचिता उगले ने आत्महत्या की है, उन्होंने पंखे पर लटक कर फांसी लगाई और अपनी जान गंवा दी।

sanchita ugale suicide

कुमकुम भाग्य के अलावा संचिता उगले ‘वागले की दुनिया’ टीवी सीरियल रुचिता जेटली के रोल में भी नजर आईं। बाद में उन्हें दंगल टीवी के ड्रामा ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ में सोराब बेदी के साथ सुकूं का लीड रोल मिला। उनके काम ने उन्हें टीवी के बड़े दर्शकों से जुड़ने में मदद की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanchita Ugale (@sanchita_ugale) 

मूवीज में भी आईं नजर

टीवी पर काम करने के अलावा, संचिता फिल्मों और स्ट्रीमिंग प्रोजेक्ट्स में भी नजर आईं। उन्होंने विक्की कौशल की ऐतिहासिक फिल्म ‘छावा’ में तारा रानी के युवा रूप का किरदार निभाया। उनके अन्य एक्टिंग प्रोजेक्ट्स में ‘साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट’ शामिल है, जिसमें उन्होंने अपनी शानदार अदाकारी की छाप छोड़ी है।

Back to top button