जल्द दुल्हनिया बनेंगी Jennifer Winget, इस एक्टर संग सात फेरे लेने को तैयार?

Jennifer Winget: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक मानी जाने वाली जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं. रिपोर्ट के अनुसार वो जल्द ही शादी करने जा रही हैं.

Jennifer Winget: करण वाही और जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) की दोस्‍ती काफी समय से सुर्खियों में रही है। ऐसे में बुधवार को अचानक सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैली की दोनों शादी कर रहे हैं। टीवी की दुनिया के दो सबसे दुलारे सितारों के फैंस इस खबर को लेकर सबसे ज्यादा उत्‍साहित दिखे। इंटरनेट पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया। लेकिन इन खबरों पर अब करण वाही ने चुप्‍पी तोड़ी है। उन्‍होंने सीधे शब्‍दों में बिना लाग-लपेट इसे ‘फेक न्‍यूज’ बताया है।

इस एक्टर संग करेंगी शादी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर विंगेट किसी और से नहीं बल्कि अपने खास दोस्त और फेमस एक्टर करण वाही से जल्द ही कर सकती हैं। दोनों के बीच अफेयर को लेकर बीते काफी वक्त से सोशल मीडिया खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, जेनिफर और करण ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर बात नहीं की। वहीं, इनकी शादी को लेकर भी स्टार्स या उनके परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jennifer Winget (@jenniferwinget1)

इस शो में साथ आ चुके नजर

बता दें कि साल 2007 के पॉपुलर शो ‘दिल मिल गए’ में भी साथ काम कर चुके हैं। इस शो में जेनिफर ने डॉक्टर रिद्धिमा गुप्ता और करण वाही ने डॉ. सिद्धांत मोदी का रोल प्ले किया था। इस शो के 14 साल बाद दोनों एक बार फिर से साल 2024 में सोनी लिव के वेब शो ‘रायसिंघानी वर्सेस रायसिंघानी’ में भी नजर आ चुके हैं। इस वेब शो में दोनों के बीच की जबरदस्त केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी। शो को भी काफी प्यार मिला। वहीं, जेनिफर और करण पहले से ही एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।

ये भी पढ़े- साउथ से बॉलीवुड तक, श्रुति हासन ने ऐसे बनाई अपनी अलग पहचान; अब तक कई अफेयर…

इस एक्टर से हुई थी पहली शादी

आपको बता दें कि जेनिफर विंगेट ने पहली शादी करण सिंह ग्रोवर से की थी। हालांकि, ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और उनका तलाक हो गया। जेनिफर से अगल होने के बाद अब करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा बसु से शादी की है। उनकी एक बेटी भी है।

ये भी पढ़े- Disha Patani और Talwinder कर रहे हैं डेट? कैमरे के सामने कर दिया क्लियर

Back to top button